Move to Jagran APP

Coronavirus Munger Update : लगातार बढ़ रही पॉजिटिव मरीजों की संख्या, 95 में से 83 मरीज हैं यहां एक्टिव

Coronavirus Munger News Update जिले में कोरोना पॉ‍जिटिव मरीजों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। यहां अब तक 95 मरीज संक्रमित मिले हैं। अभी 83 मरीज एक्टिव हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 12:33 PM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 05:45 PM (IST)
Coronavirus Munger Update : लगातार बढ़ रही पॉजिटिव मरीजों की संख्या, 95 में से 83 मरीज हैं यहां एक्टिव
Coronavirus Munger Update : लगातार बढ़ रही पॉजिटिव मरीजों की संख्या, 95 में से 83 मरीज हैं यहां एक्टिव

मुंगेर, जेएनएन। Coronavirus Munger News Update : मुंगेर जिले के सदर बाजार जमालपुर में गुरुवार को भी तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इनकी उम्र क्रमश: 14, 16 और 40 साल है। सभी पुरुष हैं। इसके साथ हीं बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 425 हो गई जबकि मुंगेर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। इसमें में 11 स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि एक मरीज की मौत हो गई थी। जिले में अभी कुल 83 मरीज एक्टिव हैं। मुंगर पर सभी की निगाहें टिकी है। 

loksabha election banner

कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को लगातार 12 वें दिन प्रमंडलीय आयुक्त ने वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान यह बात सामने आई कि जिला में चल रहे स्वास्थ्य सर्वेक्षण में लक्षणयुक्त एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की जांच लगभग पूरी कर ली गई है। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि जो व्यक्ति जांच शिविर में नहीं पहुंचे हैं। उनकी जांच शुक्रवार को अनिवार्य रूप से करें। 

पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने शुक्रवार को जिले से लगने वाली विभिन्न सीमाई चेक पोस्टों का निरीक्षण किया। इससे पहले गुरुवार की देर को भी एसपी ने मुंगेर जिला से लगने वाले सीमाओं पर बने चेक पोस्टों का निरीक्षण किया गया था। मुंगेर जिला से लगने वाले भागलपुर, बांका और लखीसराय जिलों की सीमा पर बने चेक पोस्टों का निरीक्षण के दौरान वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों को अतिरिक्त चौकसी बरतने तथा हर गाड़ियों की चेकिंग का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने जिला में प्रवेश करने वाली सभी गाड़ियों की गहनता से जांच करने तथा उसका रिकॉर्ड संधारित करने को कहा।

चेक पोस्ट पर हर व्यक्ति और हर गाड़ी की होगी जांच

मुंगेर जिला में जो भी गाड़ी प्रवेश करेगी उसका डेटाबेस तैयार किया जाएगा। हर गाड़ियों को अंदर तक चेक करने को कहा है। पुलिस अधीक्षक ने हेमजापुर ओपी, बरियारपुर थाना, संग्रामपुर थाना, असरगंज थाना, गंगटा थाना क्षेत्रों में चेक पोस्टों का स्थल निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कुछ सीमाई चेक पोस्टों पर सीसीटीवी कैमरे और रोशनी की व्यवस्था नहीं थी। इन समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया है ताकि हर पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो सके। पुलिस अधीक्षक ने करीब पांच घंटे तक स्थल निरीक्षण कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट से गुजरने वाले हर व्यक्ति और हर गाड़ी की जांच कराई जाएगी। उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक हरिशंकर कुमार, कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, बासुदेवपुर ओपी अध्यक्ष स्वयंप्रभा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

30 दिनों में एक लाख 61 हजार लोगों का हुआ स्क्रीनिंग

कोरोना संक्रमण से मुंगेर जिला को पूरी तरह से निजात दिलाने के लिए डीएम राजेश मीणा के निर्देश पर 23 मार्च से मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में डोर टू डोर सर्वे और स्क्रीनिंग का कार्य शुरू कर दिया गया। सदर प्रखंड के 13 पंचायत एवं नगर निगम के 45 वार्डों में 1 लाख 61 हजार लोगों का स्क्रीनिंग हुई। इसमें 12 संदिग्ध लोगों को स्वाब जांच के लिए भेजा गया था। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सदर पीएचसी प्रभारी डॉक्टर सुशील कुमार झा ने बताया स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सदर प्रखंड के 13 पंचायत एवं नगर निगम के 45 वार्डों के 1 लाख 61 हजार लोगों का स्क्रीनिंग किया गया। जिसमें 12 संदिग्ध लोगों को जांच के लिए क्वारंटाइन किया गया। 14 दिनों की क्वारंटाइन अवधि पूरी करने के बाद सभी लोगों को घर भेज दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.