भागलपुर, जेएनएन। Coronavirus Bhagalpur News Update : JLNMCH में चार लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। चारों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इनमें से दो गोड्डा के और दो भागलपुर के हैं। वहीं, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक व्यक्ति को छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल के आइसीयू में कार्यरत एक कर्मचारी का भी सैंपल लिया गया है। इसके अलावा कहलगांव के आए डॉक्टर और नर्सों का भी सैंपल लिया गया।
कोरोना संक्रमित के साथ यात्रा करने वाले तीन लोग जांच के लिए तैयार नहीं
दिल्ली से पटना तक कोरोना संक्रमित के साथ हवाई यात्रा करने वालों में 11 लोग भागलपुर के भी शामिल हैं। इनमें से तीन लोगों की जांच अबतक नहीं की जा सकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को ये लोग सहयोग करने को तैयार नहीं है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। इन लोगों का कहाना है कि वे लोग अस्पताल में सैंपल देने के दौरान संक्रमित नहीं होंगे, इस बात कि क्या गारंटी है। इसके लिए वे लोग अधिकारियों से लिखित मांग रहे हैं। जांच टीम ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी है।
स्वास्थ्य टीम को लोगों ने खदेड़
नाथनगर में सर्वे टीम को खदेड़ा कोरोना मरीजों का सर्वे करने चंपानगर के कस्बा क्षेत्र में गई स्वास्थ्य टीम को लोगों ने खदेड़ दिया। टीम में आशा उषा कुमारी के अलावा दो अन्य महिलाएं शामिल थीं। कस्बे के लोग किसी भी कीमत पर सर्वे कराने के लिए राजी नहीं थे। इससे पहले उनलोगों ने शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम को लौटा दिया था। टीम के सदस्यों ने इसकी सूचना पार्षद और स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को दी। इसके बाद पार्षद नेजाहत अंसारी और सदर अस्पताल के पदाधिकारी भवेश भगत व डॉ. अनवारुल हक मौके पर पहुंचे। बहुत समझाने के बाद भी वे लोग सर्वे के लिए राजी नहीं हुए। लोगों ने स्वस्थ्य अधिकारियों से एक दिन का समय मांगा। कहा, हमलोग इसपर विचार करेंगे।
मायागंज और सदर अस्पताल में 42 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग, एक भर्ती
मायागंज और सदर अस्पताल में 42 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। पूर्णिया के एक संदिग्ध मरीज को मायागंज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। सदर अस्पताल में 33 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी को घरों में रहने की सलाह दी गई। वहीं, 15 अप्रैल को आठ लोगों का सैंपल जांच के लिए दिया गया था, जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली। मायागंज अस्पताल में नौ लोगों की स्क्रीनिंग की गई। पूर्णिया के एक व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।
मृतक के स्वजनों लिया गया सैंपल
कहलगांव में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत शुक्रवार को हो गई। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि इलाज करने वाले डॉक्टर और स्वजनों का सैंपल जांच के लिए लिया गया। वह कोरोना का संदिग्ध मरीज था।
सुपरवाइजर करेंगे स्क्रीनिंग
सुपरवाइजर घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करेंगे। इसके लिए सदर अस्पताल में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौधरी ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर सिविल सर्जन उपस्थित थे। सुपरवाइजर से कहा गया कि जिन्हें सर्दी-खांसी हो उसे अस्पताल जांच के लिए भेजे।
भागलपुर में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
blink LIVE
PNB MetLife Webinar
VIDEO