Coronavirus Bhagalpur Update : कोरोना के नौ और मामले, 337 पहुंचा आंकड़ा
Coronavirus Bhagalpur News Update Coronavirus जिले में कोरोना वायरस से 337 लोग से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। उपचार के बाद 214 लोग स्वस्थ हुए। यहां एक की मौत भी हो गई है।
भागलपुर, जेएनएन। Coronavirus Bhagalpur News Update : जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ रहा है। 24 घंटे के दौरान जिले में 10 नए मामले मिले हैं। इसमें मंगलवार को कहलगांव अनुमंडल में सिर्फ नौ नए केस आए हैं। नौ संक्रमित में चार महिला और पांच पुरुष हैं। सिविल सर्जन विजय डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी संक्रमित प्रवासी हैं। रविवार को इनका सैंपल जांच के लिए लिया गया था। मंगलवार को सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमित तो को लाने के लिए भेजा गया है। देर शाम तक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। अब तक भागलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 337 पहुंच गया है। इसमें से करीब 214 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। लॉकडाउन- चार से अनलॉक-एक के दरम्यान कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है।
लोग दहशत में
कोरोना के बढ़ते प्रभाव और रोज मिल रहे पॉजिटिव मरीजों की संख्या से लोग दहशत में हैं। प्रवासियों के आने से खतरा और बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। उनका क्वारंटाइन सेंटरों पर जाना हो रहा है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। कोरोना मरीजों की संख्या से अस्पताल भर चुके हैं। यहां के अस्पतालों में भागलपुर सहित आसपास के जिलों के भी मरीज आ रहे हैं। इस जिले में अब व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है। हालांकि वे प्रवासी थी।
19 लोगों ने दी कोरोना की मात
इससे पहले शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के कोविड सेंटर से कोरोना को हराने वाले 19 लोगों को सोमवार को छुट्टी दी गई थी। डॉ. अमित कुमार शर्मा, डॉ. सतीश चंद्र एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ताली बजाकर इन्हें विदाई दी। इन्हें 10 दिन पहले कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था। इनमें नवगछिया, जगदीशपुर, सबौर, गोराडीह, बिहपुर प्रखंडों के लोग शामिल थे। अधिकांश लोग मुंबई, दिल्ली से आए थे। अब तक जिले में 214 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।