Move to Jagran APP

Bihar Election Updates: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा PM ने निभाया अपना वचन, हटा धारा 370, बनेगा भव्‍य राम मंदिर

Bihar Assembly Election Updates भाजपा सहित एनडीए प्रत्‍याशियों के लिए वोट मांगने आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार पहुंचे रहे हैं। वे भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा के अलावा भोजपुर के बड़हरा और कैमूर के चैनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 10:16 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:17 PM (IST)
Bihar Election Updates:  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा PM ने निभाया अपना वचन, हटा धारा 370, बनेगा भव्‍य राम मंदिर
बिहार में तीन जगहों पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ‍ सिंह की चुनावी सभाएं हैं।

भागलपुर, जेएनएन। Bihar Assembly Election Updates : आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार में तीन चुनावी रैलियां की। रैली की शुरुआत भागलपुर के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से हुई। इसके बाद वे बड़हरा (भोजपुर) तथा चैनपुर (कैमूर) में भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया। तीनों जगहों पर उन्‍होंने बिहार में एनडीए सरकार के पक्ष में वोट डालने की लोगों से अपील की। अपने संबोधन में उन्‍होंने बिहार में नीतीश और सुशील कुमार मोदी की सरकार की जमकर तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि इस गठबंधन को लेकर जनता कोई भ्रम ना पालें। सरकार नीतीश कुमार के ही नेतृत्‍व में फ‍िर बनेगी। भाजपा नीतीश के साथ है। उन्‍होंने केंद्र सरकार खासकर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के कार्यों की काफी सहरना की। अपनी रक्षा नीतियों को जनता के सामने रखा। उन्‍होंने कहा कि देश पूरी तरह सुरक्षित है।

loksabha election banner

भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा पहुंचे रक्षा मंत्री

4:00 बजे - राजनाथ सिंह का संबोधन समाप्‍त।

3:20 बजे - राजनाथ सिंह का संबोधन शुरू

3:06 बजे - भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा के पड़रिया खेल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नित्यानंद राय व आरके सिंह पहुंचे।

कहलगांव विधानसभा के सन्‍हौला में राजनाथ सिंह की चुनावी सभा

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा है कि भारत का विभाजन नहीं होना चाहिए था। भारत के टुकड़े होने के बाद पाकिस्तान में अत्याचार के कारण वहां अल्पसंख्यकों की संख्या दिनों-दिन कम होती गई। भाजपा के चुनावी वादे के अनुसार अब वहां के अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का काम शुरू हो गया है। राजनाथ सिंह कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के राजग प्रत्याशी पवन कुमार यादव के पक्ष में सन्हौला में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि आजादी के 70 वर्षों बाद यदि नेता जनता से किए गए वादों में से आधा भी पूरा कर लेते तो आज भारत सबसे आगे रहता। नरेंद्र मोदी की सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरा किया है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 एवं विशेषाधिकार को चुटकी बजाते ही समाप्त कर दिया गया। जनसंघ ने राजनीति की शुरुआत में कहा था कि यदि स्पष्ट बहुमत में आए तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा। यह वादा भी पूरा हो रहा है। तीन तलाक प्रथा समाप्त कर दी गई। आज गरीबों को पक्का मकान दिया जा रहा है और 2022 तक हर गरीब के पास मकान होगा। राजनाथ सिंह ने बताया कि राजीव गांधी स्वीकार करते थे कि उनके प्रधानमंत्री रहते हुए यदि वे एक रुपया गांव भेजते हैं तो उनमें से 16 पैसे ही पहुंचते हैं। अब जनधन खातों के माध्यम से किसान सम्मान निधि के छह हजार रुपये सीधे दिल्ली से किसानों के खातों में भेजे जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों को निश्शुल्क इलाज कराने की व्यवस्था दी गई है। लॉकडाउन के दौरान बाहर से आए लोगों को बिहार सरकार ने 1000 रुपये नकद एवं गल्ला देने का काम किया है। गरीब परिवारों की महिलाएं भी रसोई गैस पर खाना पका रही हैं। बिहार में जदयू-भाजपा की जोड़ी वैसी ही है, जैसी क्रिकेट जगत में सहवाग और सचिन की जोड़ी। उन्होंने कहा कि लोग खुद पूर्व और अभी की सरकार के बीच तुलना कर देख लें। गलवान घाटी में बिहार रेजीमेंट ने बलिदान देकर भारत की आन, बान और शान की रक्षा की है। रक्षा मंत्री होने के नाते वे देशवासियों को यकीन दिलाते हैं कि भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर पाएगा। कांग्रेस तीन दिन में चीन को बाहर निकालने की बात करती है, लेकिन 1962 में कांग्रेस की ही सरकार थी। राहुल गांधी जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि राफेल विमान की ताकत से भारत के दुश्मन सहमे हुए हैं। सभा को भाजपा प्रत्‍याशी पवन कुमार यादव ने भी संबो‍धित किया।

2:10 में चुनावी सभा समाप्‍त। राजनाथ सिंह सहित सभी नेता वहां से प्रस्‍थान कर गए।

डेढ़ बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन शुरू हुआ।

बोले गृह राज्‍य मंत्री - राफेल लाकर भारत की रक्षा के लिए इतिहास रचा है।

1:15 में केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय ने भाषण देना शुरू किया

एक बजे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह राज्‍य नित्‍यानंद राय पहुंचे।

साढ़े नौ बजे से - स्‍थानीय नेता और प्रत्‍याशी का भाषण शुरू

साढ़े नौ बजे - चुनावी सभा का संचालन ओगरी पंचायत के मुखिया ओमप्रकाश मंडल कर रहे हैं

साढ़े नौ बजे - भाजपा प्रत्‍याशी पवन यादव के साथ माला सिंह मंच पर मौजूद।

साढ़े नौ बजे - पवन यादव के साथ नाराज होकर वापस गईं महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री माला सिंह भी आई।

साढ़े नौ बजे - एनडीए प्रत्याशी पवन कुमार यादव सन्‍हौल के ताड़र मैदान पर पहुंचे।

नौ बजे - भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री माला सिंह को मंच पर जगह नहीं मिलने से हुईं नाराज। मीडिया से वार्ता कर सभा स्‍थल से वापस गईं।

सुबह-सुबह सुरक्षा के मद्देनजर कहलगांव डीएसपी डॉ कृष्णा पहुंचे।

भागलपुर के सन्‍हौला में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कहलगांव विधानसभा के भाजपा प्रत्‍याशी पवन यादव के लिए वोट मांगने आए हैं। यहां बता दें कि भागलपुर जिले में सात विधानसभा सीट हैं। जिसमें चार पर भाजपा और तीन पर जदयू के प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं। भागलपुर विधानसभा सीट से खुद पार्टी के जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा पीरपैंती से ई ललन पासवान और बिहपुर से ई कुमार शैलेंद्र भाजपा के प्रत्‍याशी हैं। ई शैलेंद्र पहले भी विधायक रह चुके हैं। यहां यह भी जनना जरुरी है कि भागलपुर, बिहपुर, कहलगांव और पीरपैंती में कहीं भी भाजपा का कब्‍जा नहीं है। भागलपुर और कहलगांव में कांग्रेस व पीरपैंती और बिहपुर सीट पर राजद के विधायक हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.