Move to Jagran APP

Bhagalpur Coronavirus Update: 163 सैंपल रिपोर्ट निगेटिव, क्वारंटाइन में 442 लोग, दिल्ली से पूर्णिया पहुंचे 71 मजदूर

LIVE Bhagalpur Coronavirus News Update भागलपुर में कोरोना के कोई नए मामले नहीं आए हैं। हालांकि JLNMCH में कोरोना के संदिग्ध मरीज भर्ती हो रहे हैं। मुंगेर में सुधार हो रहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 15 Apr 2020 09:57 AM (IST)Updated: Wed, 15 Apr 2020 04:02 PM (IST)
Bhagalpur Coronavirus Update: 163 सैंपल रिपोर्ट निगेटिव, क्वारंटाइन में 442 लोग, दिल्ली से पूर्णिया पहुंचे 71 मजदूर
Bhagalpur Coronavirus Update: 163 सैंपल रिपोर्ट निगेटिव, क्वारंटाइन में 442 लोग, दिल्ली से पूर्णिया पहुंचे 71 मजदूर

भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर, मुंगेर और अासपास के जिलों में कोरोना संक्रमण पर रोकने में काफी हद तक सफलता मिली है। किसी से कोई नया केस सामने नहीं आया है। इस क्षेत्र में अब तक एक लोग की मौत (मुुंगेर में) हुई है। अन्य जिलों की स्थिति सामान्य है। हालांकि भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में संदिग्ध मरीजों की प्रतिदिन भर्ती हो रही है। बुधवार को मुंगेर के जमालपुर में एक और कोरोना संक्रमित पाया गया। 

loksabha election banner

कोरोना के नए मामले सामने नहीं आए हैं

भागलपुर जिले के लिए राहत की बात है कि कोरोना के नए मामले सामने नहीं आए हैं। अभी तक सिर्फ एक पॉजिटिव केस मिला था, जो स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि 60 पंचायतों में छह सौ लोग क्वारंटाइन थे। अब 29 पंचायतों में 442 लोग ही क्वारंटाइन हैं। जिनका 14 दिन पूरा होने वाला है, उन्हें होम क्वारंटाइन किया जाएगा। 163 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 16 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। शहरी क्षेत्र में भी स्क्रीनिंग का कार्य शुरू हो गया है। जागरुकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

हवाई अड्डा के पास लगेगी हाट

लॉकडाउन-2 में हाट और बैंकों में शारीरिक दूरी का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि गिरिधारी साह हाट को सील कर दिया गया है। सब्जी मंडी बागबाड़ी में लगाने को कहा गया है। तिलकामांझी में लगने वाली हाट हवाई अड्डा के पास लगाई जाएगी। यहां शारीरिक दूरी का पालन कराया जाएगा। बैंक मैनेजरों को बैंकों में भीड़ नहीं लगने देने का निर्देश दिया गया है। जनधन खाताधारी केवल राशि निकालने के लिए ही बैंक जाएं, राशि चेक करने के लिए नहीं। बैंक और एटीएम को सैनिटाइज कराएं।

अब छह स्थानों पर राहत शिविर

पहले तीन स्थानों टीटीसी, दल्लू बाबू और देवीबाबू धर्मशाला में राहत शिविर चलाया जा रहा था। अब महाशय ड्योढ़ी, सरयू देवी उच्च विद्यालय और राय हरिमोहन ठाकुर उच्च विद्यालय में भी राहत शिविर चलाया जाएगा। अभी 1350 लोगों को भोजन कराया जा रहा है। 27 लोग शिविर में ठहरे हुए हैं।

22 हजार आवेदन आए

दूसरे राज्यों में रहने वाले लोगों की सहायता के लिए 22 हजार आवेदन आए हैं। 15 हजार आवेदन स्वीकृत कर उनके खाते में राशि डाल दी गई है। प्रवासी लोगों की सहायता के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करना पड़ता है।

दिल्ली से पूर्णिया पहुंचे 71 मजदूर

पूर्णिया। मरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 31 पर लोगों ने एक ट्रक रोका है। इसपर 71 मजदूर सवार हैं। ये सभी दिल्ली से पूर्णिया पहुंचे हैं। लोगों के दबाव पर इन लोगों को मध्य विद्यालय, चयप स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। इधर, इसकी सूचना पाकर मरंगा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा व सअनि संतोष कुमार झा ने मौके पर पहुंचकर इन लोगों से पूछताछ की। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने इसकी सूचना अंचलाधिकारी को भी दी। इसके बाद इन मजदूरों की स्वास्थ्य जांच की गई। दिल्ली से आए मजदूरों में धमदाहा प्रखंड के कजरा, कुआंड़ी, रंगपुरा, कुकरौन आदि गांवों के लोग हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि लोग दिल्ली से उत्तर प्रदेश पैदल पहुंचे और वहां से ट्रक के माध्यम से पूर्णिया आए।

कोरोना मीटर

- जिला           कुल मामले       मौत        बचाए गए

- मुंगेर            08                   01          06

- लखीसराय     01                  00           01

- भागलपुर      01                  00            01

पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल के 13 जिलों में से पूर्व बिहार के इन तीन जिलों में ही कोरोना के मामले सामने आए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.