Lalu Yadav Bail Granted: इंटरनेट मीडिया पर राजद कार्यकर्ता कुछ इस तरह कर रहे खुशी का इजहार, जयप्रकाश यादव ने बताया न्याय की जीत
Lalu Yadav Bail Granted लालू प्रसाद यादव को बेल मिलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इंटरनेट मीडिया पर कार्यकर्ता पुरानी तस्वीर आदि शेयक कर खुशी का इजहार कर रहे हैं। जयप्रकाश यादव ने एक तस्वीर साझा करते हुए कहा हैै कि यह न्याय की जीत है।
ऑनलाइन टीम, भागलपुर। शनिवार का दिन लालू परिवार और राजद समर्थकों के लिए बेहद अहम रहा। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू यादव को जमानत मिल गई है। दुमका कोषागार मामले में उन्हें जमानत मिली है। अब लालू यादव जेल से बाहर आ सकेंगे। इस खबर के मिलते ही राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ता इंटरनेट मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
जयप्रकाश ने बताया न्याय की जीत
लालू प्रसाद को जमानत मिलने के बाद राजद के कद्दावर नेता जयप्रकाश नरायण यादव ने फेसबुक पर एक पुरानी तस्वीर शेयर किया। इस तस्वरी में लालू यादव के साथ राबड़ी देवी भी दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि गऱीबों के मसीहा लालू प्रसाद को ज़मानत मिलने पर सर्वत्र ख़ुशी की लहर है। बिहार-झारखंड प्रदेश एवं देश को लालू जी की कमी खल रही थी। माननीय न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। न्याय की जीत हुई है और वंचितों की आवाज़ अब बाहर आ रहे हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा- आज का दिन अहम
युवा राजद के प्रदेश महासचिव डॉ. आनंद आजाद ने लालू यादव को जमानत मिलते ही एक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट करते हुए खुशी का इजहार किया। राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने भी मिठाई बांटे हुए तस्वीर साझा किया है। राजद कार्यर्काओं ने कहा कि आज का दिन उन लोगों के लिए अहम है। लालू यादव गरीबों की आवाज हैं। उनको बेल मिलने से लोगों में खुशी है।
प्रखंडों में भी कार्यकर्ताओं ने बांटीं मिठाइयां
लालू प्रसाद को जमानत मिलने पर प्रखंडों में भी राजद कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए किसी तरह की भीड़ आदि से कार्यकर्ता बचते रहे। साथ ही प्रदेश स्तर से भी निर्देश जारी किया गया है।