Move to Jagran APP

खगडिय़ा में लाखों की ठगी, फास्ट पे कंपनी के खिलाफ थाना पहुंचे लोग, 36 एजेंटों को दिए चेक हुए बाउंस

खगडि़या में 36 एजेंटों ने कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटर प्रतिमा कुमारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। थाना पहुंच कर लगाई गुहार। ऐसी शिकायत लेकर करीब 15 लोग उनके पास आए थे। लेकिन इस संबंध में अभी तक मात्र एक लिखित आवेदन मिला है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 07:05 AM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 07:05 AM (IST)
खगडिय़ा में लाखों की ठगी, फास्ट पे कंपनी के खिलाफ थाना पहुंचे लोग, 36 एजेंटों को दिए चेक हुए बाउंस
खगडिय़ा के महेशखूंट थाना में न्याय की गुहार लगाने पहुंचे एजेंट ।

संवाद सूत्र, महेशखूंट (खगडिय़ा)। खगडिय़ा जिले के महेशखूंट प्रखंड में एक फास्ट पे कंपनी द्वारा एक करोड़ से अधिक की ठगी किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यह ठगी प्रतिमा इंटरप्राइजेज फास्ट पे कंपनी द्वारा की गई है। इस मामले में 36 एजेंटों द्वारा महेशखूंट थाना क्षेत्र के काजीचक निवासी मनोज कुमार की पत्नी व इस पे कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटर प्रतिमा कुमारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है। कंपनी के एजेंटों ने शिकायत की है कि प्रतिमा कुमारी द्वारा जिले व निकटवर्ती जिले में एजेंट बहाल कर करोड़ों की ठगी की गई है। एजेंटों ने इस संबंध में महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार से न्याय की गुहार लगाई है।

loksabha election banner

इस संबंध में महेशखूंट थाना अध्यक्ष ने कहा कि मामला फर्जीवाड़ा (420) का है। इस संबंध में शनिवार की सुबह ऐसी शिकायत लेकर करीब 15 लोग उनके पास आए थे। लेकिन इस संबंध में अभी तक मात्र एक लिखित आवेदन मिला है। फर्जीवाड़ा के शिकार लोगों को संयुक्त आवेदन देने को कहा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मनोज कुमार ने पत्नी प्रतिमा कुमारी के नाम से प्रतिमा इंटर प्राइजेज फास्ट पे कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटरशिप लिया था। जानकारी के अनुसार पति- पत्नी ने जिला और निकटवर्ती जिले में घूम-घूम कर इसके एजेंट बनाए थे। वे एजेंट को एक आइडी देकर उनसे तीन-तीन हजार रुपये लेते थे। वे एजेंट उसके आधार पर लोगों से रुपये जमा कराने व निकासी का करते थे। यह खेल 12 जनवरी 2020 से शुरू होकर एक वर्ष तक ठीक- ठाक चला।

किनके कितनी राशि के चेक हुए बाउंस

  • 1. महेशखूंट के कुंदन स्वामी - पांच लाख से अधिक
  • 2. लेवा पकरैल के अंशु कुमार - चार लाख 61 हजार 990
  • 3. झिकटिया के अरुण कुमार - तीन लाख 95 हजार 725
  • 4. पकरैल के आजाद कुमार - एक लाख 26 हजार 172
  • 5. दुखाटोला के सुमन कुमार - दो लाख 41 हजार 682
  • 6. नया नगर बन्नी के नवीन कुमार - एक लाख 80 हजार 490
  • 7. राटन के सोहन पटेल - एक लाख 72 हजार
  • 8. रोहरी बन्नी के मिथिलेश कुमार - एक लाख पांच हजार
  • 9. रोहरी बन्नी के पंकज कुमार - एक लाख 64 हजार 172
  • 10. बिचली टोला महेशखूंट के रंजीत कुमार - एक लाख 14 हजार
  • 11. जमालपुर गोगरी के अशोक कुमार -19 लाख
  • 12. झिलोरिया के सियाराम यादव - चार लाख सात हजार 741
  • 13. लगार परबत्ता के टुनटुन कुमार - दो लाख 47 हजार 820
  • 14. मदारपुर के कारे कुमार - छह लाख 120
  • 15. मदारपुर के अरविंद कुमार - दो लाख 46 हजार 820
  • 16. लगार परबत्ता के भास्कर कुमार गुप्ता - चार लाख आठ हजार
  • 17. महेशखूंट के पारसमणि चौधरी - दो लाख 49 हजार 996
  • 18. परबत्ता के रीमा कुमारी - दो लाख 15 हजार 29
  • 19. राजधाम के राजेश कुमार - चार लाख नौ हजार 998
  • 20. मदारपुर के राजवीर कुमार - एक लाख 18 हजार 586
  • 21. मानसी टोल गौछारी के श्रवण दास -तीन लाख नौ हजार 557
  • 22. काजीचक के अनिल कुमार - चार लाख छह हजार 599
  • 23 .मदारपुर के जूली कुमारी - छह लाख 65 हजार 379
  • 24. मदारपुर के राजकुमार तांती - एक लाख 57 हजार 924
  • 25. मदारपुर के राजू साह -दो लाख 94 हजार 480
  • 26. मदारपुर के मिथुन कुमार - एक लाख 41 हजार 336
  • 27. बेलदौर के अवधेश कुमार - एक लाख 60 हजार 320

वर्ष 2021 में जब आइडी से काम बंद हो गया तब एजेंट परेशान होने लगे। इस पर प्रतिमा कुमारी और मनोज कुमार द्वारा एजेटों को समझाया गया कि तकनीकी फाल्ट हो गया है। कुछ दिनों में सब ठीक हो जाएगा। मगर आइडी ठीक नहीं हुआ। फिर जब एजेंट के द्वारा दबाव बनाया गया तो सभी को जिनकी जितना राशि थी, उसका चेक दिया गया और कहा गया कि 50 दिनों के बाद वे उसे भुना लें। निर्धारित समय पर जब एजेंट चेक लेकर एसबीआइ की महेशखूंट शाखा गए तो उनका चेक बाउंस हो गया। इससे एजेंटों में खलबली मच गई। वे महेशखूंट थाना पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.