किशनगंज एसपी अब बने डा. कुमार आशीष आईपीएस, बताया सतत जारी रहता है अध्ययन
किशनगंज के एसपी कुमार आशीष को डाक्ट्रेट की उपाधि मिली है। उन्होंने पीएचडी फ्रेंच भाषा में की है। साथ ही उन्होंने जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के फ्रांसीसी भाषा अध्ययन संस्थान से ही बीए एमए एमफिल की डिग्री भी हासिल की है।
संवाद सहयोगी, किशनगंज। आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में किशनगंज के एसपी कुमार आशीष अब पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर डा. कुमार आशीष हो गए। उन्हें ये उपलब्धि अपनी पीएचडी उपाधि प्राप्त करने पर मिली है। नयी दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के फ्रांसीसी भाषा अध्ययन संस्थान से उन्होंने फ्रेंच भाषा में बीए, एमए, एमफिल की डिग्री आईपीएस सेवा में आने के पूर्व ही प्राप्त कर ली थी। जबकि पीएचडी का शोध कुछ शेष रह गया था। उन्होंने जेएनयू से कुछ समय का विस्तारीकरण ले लिया था। गत वर्ष उन्होंने गृह विभाग, बिहार सरकार से अनुमति प्राप्त कर फिर बचे हुए शोध कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया। इस वर्ष की शुरुआत में फरवरी 2021 में उन्होंने शोध कार्य को पूर्ण कर जेएनयू में जमा कर दिया था।
शोध के मूल्यांकन की प्रक्रिया के बाद 29 दिसम्बर को: 11 बजे से पीएचडी का वायवा हुआ। जिसमें उन्होंने अपनी रिसर्च को सफलतापूर्वक प्रस्तुत कर विभिन्न सवालों के संतोषप्रद जवाब दिए। सभी परीक्षक संतुष्ट हुए और उन्हें पीएचडी की डिग्री से नवाजा गया। डा. आशीष ने अपने शोध में सन 1980 से 2010 तक हुए फ्रेंच भाषा के चार नामचीन उपन्यासों के ङ्क्षहदी अनुवाद की भारत में प्रासंगिकता और ङ्क्षहदी साहित्य पर उनके प्रभावों पर शोध किया। उनके शोध का मूल विषय प्रतिरोध का साहित्य था। अति व्यस्ततम कहे जाने वाले पुलिस की नौकरी में रहकर भी उन्होंने यह सफलता हासिल की। पीएचडी की उपाधि हासिल करने पर एसपी डा. कुमार आशीष को लोगों की शुभकामनाएं प्राप्त हो रहा है।