Move to Jagran APP

Kishanganj Panchayat Election : 3984 पदों पर होना है चुनाव, सोशल मीडिया पर प्रत्‍याशियों की बाढ़

Kishanganj Panchayat Election किशनगंज में 3984 पदों पर चुनाव होना है। विभिन्न पदों पर चुनाव लडने वाले संभावित उम्मीदवारों ने ताल ठोकना शुरू कर दिया है। जिला परिषद मुखिया सरपंच पंचायत समिति सदस्य से लेकर वार्ड सदस्य पद के संभावित प्रत्‍याशी की चहलकदमी शुरू हो चुकी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 11:50 AM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 11:50 AM (IST)
Kishanganj Panchayat Election : 3984 पदों पर होना है चुनाव, सोशल मीडिया पर प्रत्‍याशियों की बाढ़
मार्च-अप्रैल में कुल 3984 पदों पर होना है चुनाव

किशनगंज, जेएनएन। Kishanganj Panchayat Election :  विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही ग्रामीण क्षेत्र में अब त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। पंचायती राज के विभिन्न पदों पर चुनाव लडने वाले संभावित उम्मीदवारों ने ताल ठोकना शुरू कर दिया है। जिला परिषद, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य से लेकर वार्ड सदस्य पद के लिए संभावित उम्मीदवारों की चहलकदमी शुरू हो चुकी है। पंचायतों में सोशल मीडिया के संभावित उम्मीदवार प्रचार प्रसार करने लगे हैं। पुराने के साथ-साथ नए चेहरे भी ताल ठोकने को आतुर हैं। मार्च अप्रैल में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में चर्चाएं भी तेज हो गई है।

prime article banner

 हाल ही में संपन्न छठ पूजा में चुनाव की दस्तक सुनाई देने लगी थी। अब जोर पकड़ चुका है। वर्तमान जनप्रतिनिधियों से लेकर पुराने दावेदारों के बीच नए-नए दावेदार भी सामने आने लगे हैं। विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद से ही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी पंचायत चुनाव के दंगल में कूदने को तैयार हैं। कुल मिलाकर पंचायतों मे पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा होनी शुरू हो गई है। चाय पान की दुकानों से लेकर चौक-चौराहों पर संभावित उम्मीदवारों की चर्चाएं हो रही है। मार्च अप्रैल में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर चार महीने पूर्व से ही तैयारियां को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। संभावित उम्मीदवार वोटरों का मन टटोल रहे हैं। वर्तमान जनप्रतिनिधियों के कार्यप्रणाली की चर्चाएं हो रही है, विरोधी उनके खामियों को गिना रहे हैं।

 जिले में 126 पंचायतों में लगभग चार हजार पदों पर चुनाव होना है। जिले के सात प्रखंडों के 126 पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे। जिसमें 126 मुखिया, 126 सरपंच और 176 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। इसके अलावा ना है। जिसमें 18 जिला परषिद सीट पर भी चुनाव कराया जाएगा। वहीं 126 पंचायतों के 1769 वार्डों में 1769 वार्ड सदस्य और 1769 पंच सदस्य का पद है। इसके बाद सातों प्रखंडों में पंचायत समिति के द्वारा प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख का चुना जाएगा। इसी तरह जिले के 18 जिला परिषद सदस्य अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इन पदों पर होने वाले चुनाव में जीत का मंशा पाले संभावित उम्मीदवार अपनी दावेदारी जता रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर गांव के चौपालों पर अपनी दावेदारी पुख्ता करने का प्रयास तेज कर चुके हैं।

  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रखंडवार पद

प्रखंड - टेढ़ागाछ

कुल पंचायत -12

मुखिया - 12

सरपंच - 12

पंचायत समिति सदस्य-17

वार्ड सदस्य - 166

पंच सदस्य - 166

 प्रखंड - ठाकुरगंज

कुल पंचायत - 22

मुखिया - 22

सरपंच - 22

पंचायत समिति सदस्य - 31

वार्ड सदस्य - 313

पंच सदस्य - 313

 प्रखंड - बहादुरगंज

कुल पंचायत - 20

मुखिया - 20

सरपंच - 20

पंचायत समिति सदस्य - 27

वार्ड सदस्य - 274

पंच सदस्य - 274

प्रखंड - दिघलबैंक

कुल पंचायत - 16

मुखिया - 16

सरपंच - 16

पंचायत समिति सदस्य - 23

वार्ड सदस्य - 230

पंच सदस्य - 230

प्रखंड - पोठिया

कुल पंचायत - 22

मुखिया - 22

सरपंच - 22

पंचायत समिति सदस्य - 30

वार्ड सदस्य - 305

पंच सदस्य - 305

प्रखंड - कोचाधामन

कुल पंचायत - 24

मुखिया - 24

सरपंच - 24

पंचायत समिति सदस्य - 34

वार्ड सदस्य - 277

पंच सदस्य - 277

प्रखंड - किशनगंज

कुल पंचायत - 10

मुखिया - 10

सरपंच - 10

पंचायत समिति सदस्य - 14

वार्ड सदस्य - 146

पंच सदस्य - 146


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.