खगड़िया: करंट लगने से दो मजदूर झुुलसे, एक की मौत, बेलदौर के बिंदी टोला की घटना
खगड़िया में करंट की चपेट में आने से दो मजदूर झुलस गए। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के बिंद टोली गांव की है। हादसे के बाद
By Abhishek KumarEdited By: Published: Mon, 30 May 2022 12:20 PM (IST)Updated: Mon, 30 May 2022 12:20 PM (IST)
जागरण संवाददाता, खगड़िया। खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के बिंद टोली गांव में बिजली करंट लगने से अधेड़ मजदूर की मौत, जबकि दूसरा युवक झुलसा। घटना सोमवार की सुबह को बिंदटोली की है। मृतक मजदूर बिंद टोली गांव के राम रतन सिंह उर्फ कारे सिंह हैं। जबकि झुलसा युवक सोनू निगम है। जिनका प्राथमिक उपचार गांव में ही किया जा रहा है और खतरे से बाहर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें