Move to Jagran APP

Khagaria Bihar Flood News: कोसी हुई विकराल, पांच सौ घरों में प्रवेश किया पानी, सड़क संपर्क भंग

Khagaria Bihar Flood News जिले की कई सड़कों पर बह रहा पानी। कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। प्रखंड मुख्यालय से कई गांवों का सड़क संपर्क भंग हो गया है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 01 Sep 2021 12:56 PM (IST)Updated: Wed, 01 Sep 2021 12:56 PM (IST)
Khagaria Bihar Flood News: कोसी हुई विकराल, पांच सौ घरों में प्रवेश किया पानी, सड़क संपर्क भंग
खगड़िया में बाढ़ के कारण लोग परेशान हैं।

संवाद सूत्र, बेलदौर (खगडिय़ा)। Khagaria Bihar Flood News: एक बार फिर कोसी की बाढ़ विकराल होती जा रही है। बेलदौर प्रखंड के अलग अलग गांवों के करीब पांच सौ घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। त्राहिमाम की स्थिति है। प्रभावित परिवार ऊंचे स्थान पर शरण ले रहे हैं। कई घरों में एक से दो फीट पानी है। लोग घरों में मचान बनाकर, चौकी से चौकी जोड़कर किसी तरह से दिन काट कर रहे हैं। लेकिन घर छोडऩे को तैयार नहीं हो रहे हैं। इतमादी पंचायत की गांधीनगर गांव में करीब सौ घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे घरों में राशन रहने पर चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं। चापाकल डूब जाने से बाढ़ का पानी पी रहे हैं।

loksabha election banner

बघरा, भोजूटोल, ददरौजा, दिघौन पंचायत की थलहा के करीब एक सौ घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जबकि इतमादी की सरस्वती नगर के कई घरों में बरसात का पानी प्रवेश कर गया है। सबसे खराब हाल सरस्वती नगर के वार्ड तीन की है। यहां करीब दो सौ घर-आंगन में बीते तीन माह से बरसात का पानी जमा है। लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पानी से दुर्गंध निकल रहा है। महामारी फैलने की आशंका है। शौचालय डूब चुके हैं। डुमरी पंचायत की वार्ड चार महादलित टोला में करीब दो दर्जन से अधिक घरों में बाढ़ का पानी है।

डुमरी बाजार से महादलित टोले को जोडऩे वाली पीसीसी पथ बाढ़ में टूट गई है। महादलित टोले का सीधा सड़क संपर्क प्रखंड मुख्यालय से भांग हो गया है। ददरौजा- बघरा, ददरौजा- तरौणा, बेलदौर- बारुण सड़क पर भरना गांव के समीप तीन से चार फीट तक पानी बह रहा है। इन क्षेत्रों के लोगों का सीधा सड़क संपर्क प्रखंड कार्यालय से भंग हो गया है।

कोसी का पानी कई घरों में प्रवेश करने की सूचना मिली है। जांच कर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। - सुबोध कुमार, सीओ, बेलदौर, खगडिय़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.