Move to Jagran APP

सम्राट चौधरी : बिहार के इस मंत्री का खगडिय़ा से रहा है अटूट रिश्ता, यहां से रहे हैं दो बार विधायक

बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी खगडि़या के परबत्ता से दो बार विधायक रहे हैं। सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी भी खगडिय़ा के रह चुके हैं सांसद। खगडिय़ा की राजनीति में अब एक नए अध्याय की शुरुआत होगी।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 07:16 AM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 07:16 AM (IST)
सम्राट चौधरी : बिहार के इस मंत्री का खगडिय़ा से रहा है अटूट रिश्ता, यहां से रहे हैं दो बार विधायक
सम्राट चौधरी का खगडि़या का अटूट रिश्‍ता है।

जागरण संवाददाता, खगडिय़ा। बिहार सरकार के मंत्री राकेश कुमार उर्फ सम्राट चौधरी का खगडिय़ा से अटूट रिश्ता रहा है। उनकी राजनीतिक कर्मभूमि खगडिय़ा है। वे अपनी राजनीति के आरंभ काल से ही खगडिय़ा से जुड़े हुए हैं। उनके पिता शकुनी चौधरी खगडिय़ा के सांसद रह चुके हैं। सम्राट खुद खगडिय़ा जिले के परबत्ता विधान सभा से दो बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।  1998 में जब समता पार्टी से शकुनी चौधरी खगडिय़ा के सांसद बने, उसके बाद से सम्राट यहां की सक्रिय राजनीति में सक्रिय हुए। और तबसे लेकर आज तक वे लगातार खगडिय़ा से जुड़े हुए हैं। आज भी अपनी हर एक सफलता पर लोगों को बधाई देने खगडिय़ा अवश्य पहुंचते हैं। हाल में जब गत वर्ष विधान पार्षद बने, तब वे पार्षद बनने के साथ खगडिय़ा पहुंचे थे। वे खुद कहते रहे हैं- खगडिय़ा मेरी कर्म भूमि है।

loksabha election banner

जाने सम्राट की सफलता को

सम्राट चौधरी वर्ष 2000 में पहली बार परबत्ता से विधायक चुने गए थे। वैसे वे वर्ष 1990 से सक्रिय राजनीति में शामिल होने के साथ हमेशा से चर्चा में रहे हैं। 19 मई 1999 को वे पहली बार मंत्री बने थे। लालू प्रसाद के शासनकाल में वे कृषि मंत्री बनाए गए थे। परंतु, उम्र से अयोग्य होने के कारण उन्हें मंत्री पद  छोडऩा पड़ा। उसके बाद वे 2000 में पहली बार परबत्ता विधान सभा से चुनाव लड़े और विजयी हुए। हालांकि बाद के चुनाव में उन्हें हार का समाना करना पड़ा था। परंतु, 2010 में वे पुन: राजद से विधायक निर्वाचित हुए। 2010 में उन्हें बिहार विधानसभा में विपक्षी दल का मुख्य सचेतक बनाया गया। वर्ष 2014 में वे राजद छोड़कर जदयू में शामिल हो गए। 2 जून 2014 को बिहार सरकार में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री बनाए गए। फिर जीतन राम मांझी की सरकार में भी मंत्री बने। उसके बाद वे भाजपा में शामिल हुए। 2018 में भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए। गत वर्ष सम्राट चौधरी भारतीय जनता पार्टी से विधान परिषद के सदस्य बने। और अब उन्हें सूबे की सरकार में मंत्री बनाया गया है। उनके मंत्री बनने से खगडिय़ा जिलेवासियों में प्रसन्नता है। यहां की राजनीति में अब एक नए अध्याय की शुरुआत होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.