जदयू नेता अशोक सहनी हत्याकांड: भागलपुर में भी मिले सुराग, पुलिस ने की छापेमारी
जदयू नेता अशोक सहनी हत्याकांड खगडि़या के जदयू नेता का रविवार को अपहरण कर लिया गया था। सोमवार को शव पुलिस ने किया बरामद। इस हत्याकांड मामले का सुराग भागलपुर में मिला है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। खगड़िया एसपी ने डीआइजी से मांगी है मदद।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। जदयू नेता अशोक सहनी हत्याकांड: खगड़िया में जदयू से जुड़े मत्स्यजीवी संघ के नेता अशोक सहनी की हत्या में शामिल बदमाशों की तलाश में भागलपुर और नवगछिया में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है। हत्याकाण्ड में शामिल बलबीर सहनी समेत 15 आरोपितों के नवगछिया और भागलपुर में शरण लेने की आ-सूचना पर खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने डीआइजी सुजीत कुमार से मदद का अनुरोध सोमवार की सुबह किया था। डीआइजी ने खगड़िया एसपी के अनुरोध पर नवगछिया एसपी और भागलपुर एसएसपी को मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहा था। उसके बाद से नवगछिया और भागलपुर पुलिस ने कई संभावित इलाके में दबिश दी है। अबतक पुलिस को दबिश में कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
इन आरोपितों की तलाश में चल रजी दबिश: बलबीर सहनी, धर्मबीर सहनी, पांडव सहनी, नवल सहनी, लेल्हो सहनी, भज्जन सहनी, कैलू तांती, राजा सहनी, फूलचंद सहनी, विशाल सहनी, भकलू सहनी, धर्मेंद्र सहनी, संजय साह आदि शामिल हैं।
भीमा जलकर से घर लौटते समय हुआ था अपहरण : शोक सहनी का रविवार को भीमा जलकर से बाइक से बलुआही स्थित घर लौटने के क्रम में अपहरण कर लिया गया था। अपहरण मुफस्सिल के कोठियांढाला के सपीम सिकंदर सहनी के घर के पास से हुआ। वहां बलबीर सहनी और धर्मबीर शनि ने एडहॉक की बाइक रोक कर पहले मारपीट की फिर अन्य सहयोगियों की मदद से अशोक को अगवा कर लिया था। बाद में पुलिस ने खोजबीन के क्रम में उनका शव बरामद किया है। अशोक के साथ चालक भी था। पुलिस मामले में एक आरोपित की मां और पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की है उसके बाद ही आरोपितों के लोकेशन की जानकारी पुलिस को हाथ लगी और भागलपुर और नवगछिया पुलिस सक्रिय हो गई।