Move to Jagran APP

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रखें, फास्ट फूड खाने से करें परहेज, जानिए... चिकित्‍सक की सलाह

अगर सुबह की धूप में लोग थोड़ी देर रहेंगे तो उन्हें विटामिन डी की कमी नहीं होगी। यह प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास करता है। फास्ट फूड से कई परेशानियां होती हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 09:45 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 09:35 AM (IST)
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रखें, फास्ट फूड खाने से करें परहेज, जानिए... चिकित्‍सक की सलाह
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रखें, फास्ट फूड खाने से करें परहेज, जानिए... चिकित्‍सक की सलाह

भागलपुर, जेएनएन। दैनिक जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम 'हेलो डॉक्टर' में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार निराला ने फोन के माध्यम से पाठकों के सवालों का समाधान किया। उन्होंने कहा कि अगर सुबह की धूप में लोग थोड़ी देर रहेंगे तो उन्हें विटामिन डी की कमी नहीं होगी। यह प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास करता है। प्रतिरोधक क्षमता बढऩे से कैंसर, मधुमेह आदि रोग होने की संभावना भी कम होगी। उन्होंने कहा कि बच्चों को फास्ट फूड खिलाने से कई परेशानियां होती हैं। प्रतिरोधक क्षमता घटती है। हड्डी कमजोर होने से उसमें दर्द होने लगता है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि 80 फीसद लोग घुटना और कमर दर्द से पीडि़त हैं। जिन लोगों का वजन 80 किलोग्राम या इससे ज्यादा है, वे इन बीमारियों से पीडि़त हैं। पालथी मारकर बैठने, गलत तरीके से कुर्सी पर बैठने आदि से भी कमर और घुटना में दर्द होता है। बढ़ती उम्र के साथ 20 फीसद लोग गर्दन के दर्द से परेशान रहते हैं। बढ़ती उम्र की वजह से गर्दन की हड्डी घिसने लगती है। इससे गर्दन और बांह में तेज दर्द होता है और चक्कर आने लगता है। इसका बेहतर इलाज फिजीयोथेरापी है। अगर ज्यादा वजन है तो उसे कम करना चाहिए। एड़ी में दर्द का मुख्य कारण यूरिक एसिड बढऩा है। चार से छह मिली ग्राम युरिक एसिड रहना चाहिए। इससे बढऩे से नस प्रभावित होता है और दर्द होने लगता है। किसी भी अंग में चोट लगी हो तो वहां कैप बैडेज लगा लें। बर्फ से सेकें, गर्म पानी से सेकेंने पर सूजन बढ़ेगी। चोट लगे अंग को आराम दें।

प्रश्न : पिताजी को कमर से लेकर पैर तक दर्द रहता है। सूजन भी है। कुछ दिन पहले कमर में चोट लगी थी। - उत्तम कुमार ठाकुर, सिकंदरपुर

बर्फ से सेंकें, गर्म पानी से नहीं नहीं। जिस अंग में चोट लगी है वहां का एक्सरे करवा लें। ताकि जानकारी मिले कि फैक्चर हुआ है या नहीं।

प्रश्न : पुलिस की भर्ती है। इसके लिए पिछले कुछ दिनों से दौड़ता हूं। एड़ी और पैर में दर्द होने लगता है। - विकास कुमार, तिलकामांझी

लगातार अभ्यास करते रहने से दर्द नहीं होगा। अचानक स्पीड बढ़ाने से ही दर्द होता है। खाली पैर भी नहीं दौडऩा चाहिए। स्पोट्र्स शू पहनकर दौड़ें। दर्द हो तो मालिश नहीं करें। सेकेंभी नहीं इससे सूजन बढ़ता है। बर्फ से सेकें।

प्रश्न : मेरी उम्र 40 वर्ष है। घुटने में दर्द रहता है। - संतोष सिंह, अकबरनगर

पालथी मारकर नहीं बैठें। सीढ़ी पर नहीं चढ़ें। कमोड का उपयोग करने और पालथी मारकर नहीं बैठने से 80 फीसद घुटना का प्रत्यारोपण करवाने से बच जाएंगे। विटामिन डी के लिए सुबह की धूप में रहें। इससे हड्डी भी मजबूत होगी और प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास होगा।

प्रश्न : छह वर्ष का बेटा है। उसके पैर और पीठ में दर्द रहता है। - सुमन सिंह, आदमपुर

बच्चों को फास्ट फूड बिल्कुल नहीं खिलाना चाहिए। इससे विटामिन डी की कमी होने लगती है और प्रतिरोधक क्षमता में कमी होती है। दूध और उससे बने खाद्य पदार्थ खिलाएं। पौष्टिक आहार दें।

प्रश्न : रीढ़ की हड्डी में दर्द रहता है। झुककर काम करने में दर्द और भी बढ़ जाता है। - चेतन राय, पीरपैंती

झुककर काम नहीं करें। दर्द कम हो तो पीठ का व्यायाम करें। जहां दर्द होता है वहां का एक्सरे करवा लें।

प्रश्न : बैठकर पढऩे से कमर का दर्द बढ़ जाता है। ऐसा एक सप्ताह से हो रहा है। - चांदनी मिश्रा, खरमनचक

बैठने का तरीका बदलें। पीठ के पीछे तकिया रख लें। ज्यादा वजन है तो घटाएं। सीढिय़ां चढऩे के लिए रेलिंग का उपयोग करें।

प्रश्न : घुटने के दर्द में क्या सावधानी बरतनी चाहिए। - राजू मिश्रा, दीपनगर

कमर और घुटना में दर्द का मुख्य वजह ज्यादा वजन है। वजन कम करने का प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा गद्देदार बिछावन पर सोने और पालथी मारकर बैठने की आदत से कमर का दर्द होता है। अचानक भारी सामान उठाने से भी कमर में दर्द होने क संभावना रहती है। अगर इन सब बातों का ध्यान रखा जाए तो बीमारी नहीं होगी।

प्रश्न : बाएं पैर की एड़ी में सुबह दर्द होता है। कुछ देर चलने के बाद दर्द में कमी होने लगती है। - राजेश कुमार, जगदीशपुर

यूरिक एसिड बढऩे से एड़ी में दर्द होता है। यूरिक एसिड की जांच करवा लें। सारी सुविधाएं मायागंज अस्पताल में हैं। वजन ज्यादा है तो कम करें।

प्रश्न : दो वर्ष से कमर में दर्द है। खड़े रहने पर पैर में थरथराहट होने लगती है। - मिनाज अंसारी, नवगछिया

बैठने की आदत में सुधार करें। पालथी मारकर नहीं बैठें। ज्यादा दर्द हो रहा है तो अस्पताल में इलाज करवा लें।

प्रश्न : कंधे के जोड़ में दर्द होता है। गत तीन माह से दर्द है। - विकास, सुल्तानगंज

मधुमेह से पीडि़त मरीजों को कंधे के जोड़ में दर्द होने की ज्यादा संभावना रहती है। मधुमेह को कंट्रोल में रखें साथ ही चिकित्सक से इलाज करवा लें।

प्रश्न : मेरी उम्र 18 वर्ष है। डेढ़ माह से एड़ी में सूजन है। दर्द भी था, चिकित्सक से इलाज करवाया गया। दर्द ठीक हो गया, लेकिन चलने पर एड़ी सूजन हो जाता है। - आकांक्षा, बरारी

स्पोट्र्स शू पहनें। जब भी बैठे या सोएं, पैर तकिया पर रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.