Katihar : बेटी की हत्या के बाद तड़प उठी मां की ममता... काट लिए अपने ही नस...
कटिहार में एक नौ साल की बच्ची की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। इससे व्यथिथ उस बच्ची की मां ने भी नस काट कर जान देने की कोशिश की। हालांकि समय रहते उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
संस, कटिहार। मुफससिल थाना क्षेत्र के चिलमारा गांव में शुक्रवार की दोपहर नौ वर्षीय बच्ची की गला रेत हत्या कर दी गई। मृत बच्ची की मां भी अपने घर के कमरे में गंभीर रूप से जख्मी पाई गई। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पहले धारदार हथियार से बच्ची की गला रेत हत्या करने के बाद अपने हाथ का नस काट खुदकुशी करने की कोशिश की। मिली जानकारी के मुताबिक चिलमारा निवासी सैदुल अंसारी मजदूरी का काम करता है। वह हाल ही में घर लौटा था। शुक्रवार को किसी बात पर पत्नी के साथ्ज्ञ उसका विवाद हुआ। घरेलू विवाद में सैदुल ने अपनी पत्नी जकीरा खातुन के साथ मारपीट भी की। जकीरा अपनी बेटी शहनाज के साथ घर के एक कमरे में बंद हो गई। देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर आस-पास के लोगों ने खिड़्की तोड़ भीतर प्रवेश किया। कमरे में शहनाज का गला रेता शव बरामद किया गया। जकीरा जख्मी हालत में पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
मुफस्सिल थाना के चिलमारा में एक बच्ची की गला रेत हत्या की घटना हुई है। मृत बच्ची की मां को भी गंभीर रूप से जख्मी हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रथम द्रष्टया प्रतीत हो रहा है कि बच्ची की हत्या के बाद उसकी मां ने धारदार हथियार से अपना नस काट लिया। घायल महिला के बयान और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। विकास कुमार, पुलिस अधीक्षक, कटिहार।