कटिहार : धूल फांक रहा फागिंग मशीन, मच्छरों के आतंक से परेशान हैं शहर के लोग
कटिहार में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। इस स्थिति के चलते लोगों में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। नगर निगम इसको लेकर पुख्ता तैयारी रहने की बात तो करती है लेकिन जमीन पर फिलहाल सब कुछ नदारद है।
संवाद सहयोगी, कटिहार। नगर निगम के पास उपलब्ध एक मात्र फागिंग मशीन महीनों से धूल फांक रहा है। कोरोना संकट के बीच शहर में मच्छरों का प्रकोप भी चरम पर है। स्थिति यह है कि शाम होते ही लोगों के लिए दरवाजा तो दूर घर में बैठना भी मुश्किल हो रहा है। इस स्थिति के चलते लोगों में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। नगर निगम इसको लेकर पुख्ता तैयारी रहने की बात तो करती है, लेकिन जमीन पर फिलहाल सब कुछ नदारद है।
नगर निगम का एक मात्र फांगिग मशीन लाचार सिस्टम के कारण महीनों से खराब पड़ा हुआ है। यह मशीन निगम के गोदाम की शोभा बढ़ा रहा है। इधर गर्मी बढऩे के साथ मच्छर के डंक से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। बता दें कि नगर निगम द्वारा आम लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए कुछ वर्ष पहले लगभग सात लाख की राशि से फांगिग मशीन की खरीदारी की गई थी। शुरूआती काल में मशीन का संचालन हुआ और शहर में फाङ्क्षगग होने से लोगों को राहत भी मिली। कुछ दिन बाद कैमिकल की कमी बता कर फाङ्क्षगग पर ब्रेक लगा दिया गया। तब से यह मशीन गोदाम में जंग खा रहा है।
निगम के पास था इकलौता फागिंग मशीन
नगर निगम के पास मच्छरों के प्रकोप से निजात के लिए एक मात्र फांगिग मशीन था, फिलहाल वह गोदाम में जंग खा रहा है। वर्ष 2014 में लगभग सात लाख की लागत से इसकी खरीददारी हुई थी। फिलहाल नगर निगम प्रशासन द्वारा दो नए फांगिग मशीन की खरीदारी का प्रस्ताव लिया गया है। तत्काल शहर के विभिन्न वार्ड में मच्छर से बचाव को लेकर 50 पि_ू फांगिग मशीन खरीद की गई है। नगर निगम प्रशासन द्वारा फिलहाल इसी मशीन से विभिन्न वार्डों में छिड़काव का निर्णय लिया गया है।
्र
नगर निगम क्षेत्र में बहुत जल्द मच्छर से बचाव को लेकर वार्ड स्तर पर पीठ पर डालकर चलने वाले मशीन से छिड़काव को लेकर 50 मशीन की खरीदारी की गई है। इससे जल्द ही छिड़काव आरंभ कर दिया जाएगा। इसके अलावा दो वाहन चालित फांगिग मशीन की खरीदारी का निर्णय भी लिया गया है।साफ-सफाई को लेकर भी युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है।
शिवराज पासवान, महापौर,नगर निगम ।