कटिहार: डिप्टी सीएम बोले- कर्पूरी के सपनों को साकार करने का काम कर रही राज्य सरकार
कटिहार में कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है। साथ ही...
संवाद सहयोगी, कटिहार। शहर के कर्पूरी बाजार स्थित प्रतिमा सथल पर पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जदयू नेता सतीश ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बरारी विधायक विजय सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, निवर्तमान विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष शमीम इकबाल, निवर्तमान उपमहापौर सह प्रवक्ता सूरज प्रकाश राय, जदयू नेता मुजीबुर रहमान, राजकुमार गुप्ता,शिव प्रकाश गरोदिया मुख्य रूप से मौजूद थे। डिप्टी सीएम सहित मौजूद लोगों ने जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार को विकसित और बेहतर बनाने के लिए कर्पूरी जी ने जो सपना देखा था, राज्य सरकार उसे पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति के साथ साथ समाज के लिए किया गया कर्पूरी जी द्वारा किया काम अनुकरणीय है। इस मौके पर नगर आयुक्त मनोज कुमार,सदर एसडीओ शंकर शरण ओमी, ओम प्रकाश यादव, मंजूर खां, खगेश ठाकुर, बबलू गुप्ता्,जितू सिंह, बबन झा, प्रकाश रंजन, देवव्रत गुप्ता, गजेन्द्र पाठक,निरंजन पोद्दार, अभिषेक सिंह ,डा सुशील सुमन, चौधरी मोहम्मद अशरफ, इम्तियाज हैदर,गौरव कुलकर्णी, सौरभ कुलकर्णी, उदय सिंह, आनंदी मंडल,राम यादव, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।
उधर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद चंद्रवंशी महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री गंगाराम चंद्रवंशी , प्रमोद चंद्रवंशी ,दुर्गा चंद्रवंशी, उमेश राम चंद्रवंशी, खगेश ठाकुर ,मुकेश ठाकुर, सत्यनारायण ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, सतीश ठाकुर आदि ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। लोजपा लोकतांत्रिक के जिलाध्यक्ष मु. जाहिद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा भी कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर जिले में कई और स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।