kathir news : मनिहारी में धार में उपजाता मिला महिला का शव, शरीर और आंख पर गहरे जख्म
kathir news सनघटा नदी (कुंडी)धार रेलवे पुल के पश्चिम एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गया। हालांकि शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। शरीर और आंख पर कई गहरे जख्म को देखकर पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।
कटिहार, जेएनएन। मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर सनघटा नदी (कुंडी) धार रेलवे पुल के पश्चिम एक अज्ञात 65 वर्षीय महिला का शव जलकुंभी के बीच उपलाता हुआ बरामद किया गया। शव को देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला बाहर
घटना की सूचना पर मनिहारी इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अशोक कुमार, अपर थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था नवल किशोर सिंह, सअनि बीपी सुमन सहित सदल बल पहुंचे।स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। आस पड़ोस के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, पर शव का शिनाख्त नहीं हो पाया। उसके आंख के ऊपर हल्का जख्म भी था।
पुलिस हत्या की जता रही है आशंका
इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया महिला की हत्या कर शव को छिपाने की कोशिश प्रतीत हो रही है। शव के शिनाख्त से ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। दूसरी तरफ शव मिलने की सूचना से घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। शव की स्थिति से उसकी मौत दो-तीन दिन पूर्व ही होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
पूरे इलाके में फैल गई सनसनी
मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर सनघटा नदी (कुंडी) धार रेलवे पुल के पश्चिम एक अज्ञात महिला के शव की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में वहां पर भीड़ जुट गई। महिला की उग्र करीब 65 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। हालांकि इसके बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी। शरीर और उसके आंख पर गहरे जख्म उसके साथ बर्बता की कहानी बता रहा था। पुलिस के अनुसार किसी ने महिला की हत्या कर शव को छुपाने की नीयत से नदी में फेंक दिया होगा। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।