न्यायकर्ता पंचों परमेश्वर के साथ हो रही है अन्याय: किरणदेव
राज्यव्यापी आह्वान पर 21 सूत्री मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया।
खगड़िया। जिला पंच-सरपंच संघ के बैनर तले राज्यव्यापी आह्वान पर 21 सूत्री मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद महाधरना दिया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष किरणदेव यादव ने की। महाधरना में बड़ी संख्या में सरपंच, उपसरपंच व पंच मौजूद थे।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष किरणदेव यादव ने कहा कि आज न्यायकर्ता सरपंच-पंचों के साथ ही अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन ग्राम कचहरी की अनदेखी, उपेक्षा व सौतेलापन व्यवहार कर रही है। लोक सेवक एवं मजिस्ट्रेट का पावर देने की बात छलावा साबित हुआ। उन्होंने पंचों के डेढ़ वर्ष का लंबित वेतन भुगतान करने की मांग की।एमएलसी चुनाव का मतदाता पंचों को बनाने तथा ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न करने की मांग भी की। जिलाध्यक्ष ने पेंशन की भी मांग की। सभा को पूर्व मुखिया संजय यादव ने भी संबोधित किया। जबकि रामपुर सरपंच नूर आलम ने कहा कि अगर मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है, तो चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। सभा को इंदु शेखर, मनीषा, अंजना, रंजू कुमारी, देवनंदन साह, मनोज कुमार, प्रभाकर यादव, सोनी कुमारी, लालबाबू, ¨सधु प्रसाद, प्रदीप शर्मा, प्रमोद यादव, कुलदीप प्रसाद ¨सह, वेदानंद शर्मा, इकबाल, अजीत यादव, ललन प्रसाद, समीना खातून, निर्मला, रोहित, अभय कुमार, विजय शर्मा, ज्योतिन्द्र मंडल, अंबिका प्रसाद आदि ने संबोधित किया। इसके बाद पंचायती राज पदाधिकारी को जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।