JLNMCH : मां दे दिया अद्भुत बच्चे को जन्म, चिकित्सक भी रहे अचंभित Bhagalpur News
खास बात यह है कि यह बच्चा जुड़वा जैसा प्रतीत हो रहा है। लेकिन दोनों का केवल सिर ही अलग है। पूरा शरीर एक दूसरे से चिपका हुआ है।
भागलपुर [जेएनएन]। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भागलपुर के गायनी विभाग में मां के गर्भ से एक अद्भुत नवजात ने जन्म लिया। जन्म के बाद से ही उस बच्चा को दखने चिकित्सक, नर्स, अस्पतालकर्मी, अन्य मरीज के परिजन वहां पहुंच गए। चिकित्सक नवजात को देखने के बाद अचंभित हो उठे।
खास बात यह है कि लोग इस बच्चे को विभिन्न उपाधि देने लगे हैं। नवजात जुड़वा जैसा प्रतीत हो रहा है। लेकिन दोनों का केवल सिर ही अलग है। पूरा शरीर एक-दूसरे से चिपका हुआ है। दोनों ओर एक-एक हाथ और एक-एक पैर है।
जानकारी के अनुसार गोराडीह प्रखंड के मुरहन निवासी चंदन मांझी ने पत्नी कंचन देवी को प्रसव के लिए सुबह में गायनी विभाग की डॉ. अनुपमा सिंह की यूनिट में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया। नवजात का सिर दो था। दोनों का हाथ अलग-अलग थे, पर शरीर जुड़ा हुआ था। डॉ. सिन्हा ने बताया कि जुड़वा बच्चे गर्भाशय में विभाजित होने के बाद इस तरह की समस्याएं होती है।
दो सिर वाली नवजात बच्ची की मौत
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के गायनी वार्ड में सोमवार की सुबह दो सिर वाली नवजात बच्ची ने जन्म लिया। इसके बाद नवजात को शिशु विभाग के प्राध्यापक डॉ. आरके सिन्हा की यूनिट में भर्ती कराया गया। नवजात को सांस लेने में तकलीफ थी। वार्मर पर रखा गया। एक घंटे के इलाज के दौरान नवजात की मौत हो गई।