जल संरक्षण अभियान से जुड़ेंगी जीविका दीदियां, पानी की बर्बादी रोकने के लिए लोगों को इस तरह करेंगी जागरूक
कटिहार में अब जल संरक्षण की मुहिम में जीविका दीदी भी भाग लेंगी। वे लोगों को जल की महत्ता से अवगत कराते हुए इसकी बर्बादी रोकने के लिए प्रयास करेंगी। इसके लिए काम शुरू हो गया है। जल्द ही यह धरातल पर दिखने लगेगा।
जागरण संवाददाता, कटिहार। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में विकास भवन में कैच द रेन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में उप विकास आयुक्त अरुण कुमार ठाकुर ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि जन संवाद, सेमिनार व नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से ना केवल समाज को जागरूक करना है बल्कि इस कार्यक्रम में जीविका दीदी विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित जनप्रतिनिधियों को भी जोडऩे की आवश्यकता है।
इससे जल संरक्षण कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर सफल किया जा सकेगा। इससे संबंधित प्रशिक्षित लोगों को जोडऩा चाहिए ताकि योजना को कार्यक्रम एवं अभियान के तहत कार्य किया जा सके। ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर महिला को विशेष जागरूक करने की जरूरत है। जिला युवा पदाधिकारी जनक राज मीणा ने कहा कि आम लोगों को जागरूक कर वे अपने जल संरक्षण के प्रति ना केवल कर्तव्य निभा सकते हैं बल्कि जल का जो दुरुपयोग है, उसे भी आसानी से रोक कर जल से संबंधित समस्याओं को दूर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। समाजसेवी डॉ गंगा सागर दीनबन्धु ने कहा कि जल एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधन है। पेयजल, भोजन सामग्री, ङ्क्षसचाई, औद्योगिक कार्य एवं जल विद्युत उत्पादन में जल संसाधन का उपयोग होता है। शुद्ध पेयजल का अनुपात प्राय: सभी क्षेत्रों में घटते क्रम में है।
यद्यपि कोसी क्षेत्र में जहां एक ओर पर्याप्त मात्रा में अंडर ग्राउंड वाटर है वही दूसरी ओर इसका दुरुपयोग भी बड़े पैमाने पर हो रही है। यह निकट भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है। नदी, तालाब, झील, झरना, नहर और आंतरिक जल के असंतुलित उपयोग-दुरुपयोग पर रोक आवश्यक है। समाजसेवी हरि प्रसाद मंडल ने कहा कि उन सबों का दायित्व है कि क्लब के माध्यम से अपने क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति आम लोगों में जागरूकता फैलाएं। इस मौके पर लेखापाल मो सज्जाद आलम अंसारी, मेक डोर महासचिव दिलार चंद पासवान, कंचन प्रिया, राष्ट्रीय युवा कोर राधा दीनबंधु, विक्रम कुमार, अक्षय कुमार, राजेन्द्र मंडल, सुमन कुमार सुमन, राज कुमार मंडल, मोनी कुमारी, रेनू कुमारी सहित सभी प्रखंड से आए हुए युवा मंडलों ने सक्रिय भूमिका निभाई।