Move to Jagran APP

जदयू ने विपक्षी पार्टियों पर लगाई सेंध,राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी के सामने सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

भागलपुर में जदयू गुटबाजी और अंतरकलह से गुजर रही है। नई जिलाध्यक्ष के बनने के बाद यह कलह काफी उजागर हुआ है। इस बीच जदयू को यहां काफी मजबूती उस समय मिली जब कई विपीक्ष नेताओं ने पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण किया।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 09:59 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 09:59 AM (IST)
जदयू ने विपक्षी पार्टियों पर लगाई सेंध,राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी के सामने सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
टाउन हॉल में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का हुआ कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पहुंचे। वे यहां जदयू में गुटवाजी और चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे थे। हाला‍ंकि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन विवाद को निपटाने के लिए कई प्रमुख नेताओं से अलग-अलग बातचीत की। इस  संबंध में जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्सव से उन्होंने काफी देर तक बातचीत की। इसके लिए उन्होंने निर्देश भी उन्हें दिए। 

loksabha election banner

वहीं, जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में आरसीपी सिंह ने लालू-राबड़ी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के शासन में अपहरण उद्योग चलता था। मुख्यमंत्री आवास से पुलिस को नियंत्रित किया जाता था। थानों में अपराधियों को संरक्षण देने के लिए फोन किया जाता था। लेकिन अब यहां सुशासन की सरकार है। नीतीश सरकार पर ऐसे मामले में कभी उंगली नहीं उठते हैं। नीतीश सरकार ने बिहार में शराब को बंद कर दिया है। इससे यहां अपराध भी काफी घटा है। वहीं, अपराधियों ने सख्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण नहीं देती।  श्री सिंह ने कहा कि वे सरकार के कार्यों को गांव-गांव प्रत्येक लोगों तक पहुंचाएं। उन्‍होंने केंद्र और राज्य सरकार के बीच आपसी सामंज्य की बात बतायी। बताया कि दोनों सरकार मिलकर काम कर रही है। बिहार के विकास में केंद्र सरकार का भी महत्वपूर्ण योगदान है। कहा कि एनडीए में कोई विवाद नहीं है। जदयू और भाजपा एक साथ है। लेकिन उन्होंने लोजपा के बारे में कुछ भी नहीं कहा। 

डिग्री पर उठाए प्रश्न

आरसीपी ने कहा कि जिन्हें डिग्री नहीं है, वे बेरोजगारों को नौकरी देने की बात करते हैं, वो भी 10 लाख। उन्होंने तेजस्वी और तेजप्रताप पर व्यंग्य करते हुए कहा कि  पहले कॉरेसपांडेंट से 10वीं, 12वीं और कॉलेज की शिक्षा ग्रहण कर लें, तब मुख्यमंत्री बनने के सपने देखें।

संगठन का होगा विस्तार 

आरसीपी ने कहा कि जल्द ही संगठन का विस्तार किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। जदयू में शामिल हुए नेताओं को भी पार्टी में स्थान दिया जाएगा।  

जदयू के कार्यकर्ता मिलन समारोह में जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव मौजूद थे। उन्होंने कांग्रेस, रालोसपा, हम सहित कई छोटी-छोटी पार्टी के करीब पांच सौ से ज्यादा लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने जदयू की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस मौके पर जदयू नेता ललन सर्राफ, भागलपुर सांसद अजय मंडल, पूर्व विधायक सुबोध राय एवं लक्ष्मीकांत मंडल, पूर्व राज्यसभा सदस्य कहकशां परवीन,  राजीवकांत मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष विभूति गोस्वामी, विजय कुमार सिंह एवं अर्जुन प्रसाद के अलावा शिशुपाल भारती, राकेश कुमार ओझा, शमीम रिजवी, सुड्डु साईं, संजय साह, उदय मिश्रा, दीपक गुप्ता, सुभाष कुशवाहा, अंजू कुशवाहा, लीजो देवी, हरपाल कौर, शेखर पांडेय, गुरुचरण गुप्ता, अभय सिंह, संजय राम, इमरान आदि मौजूद थे।  आदि उपस्थित थे। इन नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। जदयू के भागलपुर जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्ताव समारोह की अध्यक्षता की। मंच संचालन बिपिन बिहारी और धन्यवाद ज्ञापन पवन शरण ने किया।

आरसीपी का स्वागत 

छात्र जदयू ने चंपा नदी पुल के पास राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का स्वागत किया गया। इसके बाद जुलूस निकालकर आरसीपी सिंह को टाउन हॉल तक पहुंचाया। इस मौके पर विश्वविद्यालय अध्यक्ष सोमू राज, सुमित कुमार, तहसीन शराब, दीपक यादव, गौतम सिंह, ललित मंडल, राजेश कुमार समेत अन्य बाइक जुलूस में शामिल थे। 

पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

भागलपुर जिले में कांग्रेस समेत अन्य कई पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संजय सिन्हा (वार्ड 21 के पार्षद) जदयू में शामिल हुए। उन्होंने 99 कार्यकर्ताओं के साथ जदयू की सदस्यता ली।  रालोसपा के ओम भास्कर ने भी जदयू ज्वाइन कर लिया। रालोसपा के 164 कार्यकर्ता भी जदयू में शामिल हो गए। इसके अलावा लोजपा के 97, राजद के 24 और बसपा के चार नेताओं ने जदयू का दामन थामा। प्लूरलस पार्टी के डॉ. अजय कुमार सिंह ने भी जदयू में अपनी आस्था जताई। डॉ अजय कुमार सिंह प्लूरलस पार्टी की तरफ से अमरपुर विधानसभा से चुनाव लड़े थे। इसके अलावा भगवान सिंह कुशवाहा भी जदयू में शामिल हुए। कई वार्ड पार्षदों ने भी जदयू स्वीकार्य कर लिया। वार्ड 32 के पार्षद प्रसेनजीत उर्फ हंसल सिंह, वार्ड 48 की पार्षद कुमारी कल्पना, वार्ड 13 के पार्षद अभिषेक उर्फ सोनू और वार्ड छह के पंकज दास ने जदयू का दामन थाम लिया। 

नवगछिया में जदयू कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह का जदयू कार्यकर्ताओं ने नवगछिया में सम्मान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा ने किया। इस बाबत जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को भागलपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद पूर्णिया जाने के क्रम में जहान्वी चौक, जीरो माइल और रंगरा चौक पर नवगछिया के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से स्वागत किया। मौके पर गोपालपुर विधानसभा प्रभारी सुबोध चौहान, जिला उपाध्यक्ष गुलशन मंडल, अतिपिछड़ा के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, सुबोध साह, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानसक सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पारसनाथ साहू, मुन्ना भगत, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी, खरीक प्रखंड अध्यक्ष ललन महतो, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद मंडल, मीडिया सेल जिला संयोजक प्रिंस पटेल, रूपक पटेल, त्रिपुरारी कुमार भारती, शमीम मुन्ना, अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष शाहिद राजा, फैयाज आलम, मो• शाहजहां समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.