Move to Jagran APP

यहां न्याय के लिए वर्षों से भटक रही आत्मा... मामला जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

जमुई में वर्षों से आत्‍मा न्‍याय के लिए भटक रही है। लेकिन थानेदार की लापवाही के कारण इन्‍हे न्‍याय नहीं मिल रहा है। दरअसल थाने से बिसरा को जांच के लिए नहीं भेजा जा रहा है। इससे जांच आगे की जांच प्रभावित हो रही है।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Thu, 18 Mar 2021 11:11 AM (IST)Updated: Thu, 18 Mar 2021 11:11 AM (IST)
यहां न्याय के लिए वर्षों से भटक रही आत्मा... मामला जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
जमुई में वर्षों से आत्‍मा न्‍याय के लिए भटक रही है।

 संवाद सहयोगी, जमुई। न्याय के लिए जमई में आत्मा भटक रही है। सुनने में यह बात भले ही अटपटी लगे लेकिन पुलिस की लेट लतीफी जमुई में कुछ यही बयां कर रही है। थाना में कई सालों से डब्बे में बंद बिसरा न्याय की गुहार लगा रहा है। व्यक्ति की मौत के कारण पोस्टमार्टम में अस्पष्ट होने अथवा मृत्यु का कारण विवादित होने की स्थिति में बिसरा रखा जाता है। जो जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने के लिए प्रिजर्व रखा जाता है।

loksabha election banner

ये रखा जाता है प्रिजर्व करने के लिए

बिसरा प्रिजर्व करने के लिए उदर एवं उसके अंदर की वस्तुएं यथा लीवर, पित की थैली, गुर्दे व आंत के हिस्से के अलावा विशेष परिस्थिति में मस्तिष्क, हृदय व बच्चेदानी भी रखी जाती है। नमक के घोल में सभी को रखा जाता है। जरूरत पडऩे पर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाता है।

लापरवाह बनी है पुलिस

पुलिस द्वारा सालों-साल तक बिसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला नहीं भेजे जाने के कारण मृतक को उचित न्याय नहीं मिल पाता है। पोस्टमार्टमकर्मी बताते हैं कि पोस्टमार्टम हाउस में एक भी बिसरा नहीं है। यहां शव का पोस्टमार्टम करने के बाद बिसरा को संबंधित थाना को सुपुर्द कर दिया जाता है।

पोस्टमार्टम के बाद बिसरा को उसी समय पुलिस को सौंप दिया जाता है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की कोई भूमिका नहीं है।

डॉ शैयद नौशाद अहमद, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, जमुई।

जांच निष्पक्ष एवं त्वरित हो इसके लिए जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला में बिसरा शीघ्र भेजने का निर्देश दिया गया है। बिसरा जांच रिपोर्ट के लिए गिने-चुने मामले लंबित हैं जिसे शीध्र ही निष्पादित कर लिया जाएगा।-प्रमोद कुमार मंडल, एसपी, जमुई।

- वर्ष 2020 में छठ पूजा के दौरान चकाई थाना क्षेत्र में एक नर्स के पुत्र बिट्टू कुमार रजक ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में बिसरा रिपोर्ट के इंतजार में केस पेंङ्क्षडग है।

- वर्ष 2020 में ही बक्शीला गांव में विवाहिता की हत्या मामले में बिसरा रिपोर्ट के इंतजार में केस पेंङ्क्षडग है।

- वर्ष 2020 के सातवें माह लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के स्व गोगा मांझी की पत्नी सीमा देवी की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। इस मामले में भी बिसरा रिपोर्ट नहीं मिलने से केस लंबित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.