Move to Jagran APP

Jamui Crime: शादी से लौट रही महिला को युवक ने रोका, की छेड़खानी तो मिली यह सजा

जमुई में एक महिला के साथ एक युवक ने छेड़खानी का प्रयास किया। महिला एक शादी समारोह के लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया। जमीन पर पटक कर दुर्व्‍यवहार की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sat, 15 May 2021 09:52 PM (IST)Updated: Sat, 15 May 2021 09:52 PM (IST)
Jamui Crime: शादी से लौट रही महिला को युवक ने रोका, की छेड़खानी तो मिली यह सजा
जमुई में एक महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया।

जागरण संवाददाता, जमुई। जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के सोहजाना में शादी समारोह से घर लौट रही एक महिला के साथ एक युवक ने मारपीट करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। मामले में पीड़ित महिला ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि महिला गांव के एक शादी समारोह में शामिल होकर वह महिला वापस घर लौट रही थी। इसी बीच सोहजाना गांव निवासी विकास यादव ने महिला को पकड़ लिया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए जमीन पर पटक दिया। वह चिल्‍लानेगी लगी। महिला के विरोध करने एवं हल्‍ला करने के बाद युवक ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट में महिला के पेट, सीने एवं कमर में चोट पहंची है। इतना ही नहीं आरोपित ने महिला के गले से सोने का चेन छीनते हुए केस करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपी को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा। मामले की जांच के लिए पुलिस अधिकारी नियुक्‍त कर दिए गए हैं।

loksabha election banner

दहेज के लिए हत्या मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

मुंगेर। तारापुर पुलिस द्वारा लगभग छह महीने के बाद महपुर गांव निवासी निवास सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। निवास सिंह के विरुद्ध टेटिया बम्बर निवासी विजय कुमार सिंह ने अपनी बेटी सपना कुमारी की दहेज के लोभ में हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें निवास सिंह सहित उनके अन्य स्वजनों को भी आरोपित बनाया गया था। निवास सिंह मृतक सपना कुमारी का भैंसुर बताया जाता है । पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित बैंक ऑफ इंडिया के समीप मौजूद है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने सटीक सूचना के आधार पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में फरार अन्य आरोपितों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.