Move to Jagran APP

Jamui Crime : रास्ता विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, दो घायल, साल भर पहले भी भूमि विवाद में यहां चली थीं गोलियां

जमुई में भूमि विवाद में दो पक्षोंं में गोलीबारी में दो लोग जख्‍मी हो गए। घटना विशनपुर पंचायत के पेसरा झिट्टी गांव की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव का माहौल है।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sat, 26 Jun 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jun 2021 06:30 AM (IST)
Jamui Crime : रास्ता विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी, दो घायल, साल भर पहले भी भूमि विवाद में यहां चली थीं गोलियां
जमुई में भूमि विवाद में दो पक्षोंं में गोलीबारी में दो लोग जख्‍मी हो गए।

जासं, जमुई।  विशनपुर पंचायत के पेसरा झिट्टी गांव में शुक्रवार की देर रात्रि जमीन विवाद में गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए ।घायल की पहचान गांव निवासी ट्यूटर यादव की सात वर्षीय बेटी मनीषा कुमारी तथा 60 वर्षीय यदुनंदन यादव के रूप में हुई है। गांव में वर्षों से रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों में लगातार तनाव की स्थिति बनी आ रही है। इसी दौरान शुक्रवार को एक पक्ष का मवेशी दूसरे पक्ष के रास्ते पर चला गया। दूसरा पक्ष उग्र हो गया और मारपीट शुरू हो गई।

loksabha election banner

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों में जमकर लड़ाई हुई, जिसके बाद एक पक्ष के मदन यादव, दासो यादव, सत्येंद्र यादव, विजो यादव, सुनील यादव सहित अन्य लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी।घटना में मनीषा कुमारी और यदुनंदन यादव को गोली का छर्रा लगा है। स्वजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक डॉ नवल किशोर ने दोनों का इलाज किया।चिकित्सक डॉक्टर किशोर ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है। बताते चलें कि उक्त गांव में लंबे समय से रास्ता को लेकर दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है।

बीते 6 अगस्त 2020 को भी उक्त गांव में जमकर गोलीबारी और बम बाजी हुई थी, जिसमें गांव के एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम भी किया था और मामले में कई लोगों के गिरफ्तारी भी हुई थी। इसी मामले में मदन यादव को गिरफ्तार किया गया था‌। ग्रामीणों ने बताया कि मदन यादव हाल ही में जेल से छूट कर आया है और वह दुबारा लोगों के साथ मारपीट और गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहा है।घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है। वही दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वहीं गांव में तनाव की स्थिति बरकरार है। बताते चलें कि पहले भी जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी हो चुकी है जिसमें ओम प्रकाश यादव घायल भी हो चुके हैं जिसके तहत प्राथमिकी भी दर्ज कराया गया था जिसमें दासो यादव फरार चल रहा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.