Move to Jagran APP

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -9 जमालपुर को कमांड करेंगे IPS नवीन चंद्र झा, जानिए इनके बारे में

बिहार पुलिस महकमे में सोमवार की शाम सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। मोतिहारी के एसपी नवीन चंद्र झा जो पदस्थापना के इंतजार में थे अब उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9 जमालपुर का कमांडेंट बनाया गया है।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 11:06 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 11:06 AM (IST)
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -9 जमालपुर को कमांड करेंगे IPS नवीन चंद्र झा, जानिए इनके बारे में
2009 के आईपीएस बैच के अफसर हैं नवीन चंद्र झा।

जागरण टीम, मुंगेर: बिहार में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल पहले भी हो चुका है। सोमवार को एक बार फिर ट्रांसफर हुए। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के डीआईजी और एसपी स्तर के 7 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई। इन्हीं में से एक 2009 बैच के IPS नवीन चंद्र झा को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -9, जमालपुर का कमांडेंट बनाया गया है।

loksabha election banner

इससे पहले नवीन चंद्र मोतिहारी में बतौर एसपी तैनात थे। वहां से हटाये जाने के बाद वे पदस्थापना का इंतजार कर रहे थे। नवीन चंद्र झा नवहट्टा सहरसा के रहने वाले हैं। 13 साल के करियर में कई जिलों की कमान संभाल चुके हैं। मुंगेर बीएमपी-9 का कमांडेंट बनाया गया है। 

  • मोतिहारी में नवीन चंद्र झा ने नक्सलियों को लेकर विशेष अभियान चलाया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आप लगातार सक्रियता के साथ अभियान चलाते रहे। 
  • नवीन चंद्र झा के पिता गोरखपुर विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर थे। आपकी पढ़ाई गोरखपुर उत्तर प्रदेश से हुई।
  • 2009 में सलेक्शन के बाद से वे बिहार में ही हैं।
  • बाढ़ प्रभावित इलाके में आईपीएस का गांव पड़ता है। 
  • एक रिश्तेदार, जो आईएएस थे। उनसे प्रेरणा मिली कि सिविल सर्विस में जाना है। बस तब से ही लगन और मेहनत की। इसके बाद यूपीएससी क्वालिफाई किया और आईपीएस में बन गए।

मीडिया से मुखातिब होते हुए कई बार नवीन चंद्र झा ने बताया कि उन्हें कभी भी किसी भी अपराधी को पकड़ने या छोड़ने के लिए राजनीतिक दबाव का सामना नहीं करना पड़ा है। बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर सक्रियता रखना पहला उद्देश्य है। 

मुंगेर के एसपी रह चुके हैं नवीन चंद्र झा 

मुंगेर के जमालपुर में बीएमपी-9 के कमांडेंट बनाए गए हैं। ये उनके लिए बेहतरीन अवसर इसलिए भी है क्योंकि वे इससे पहले भी मुंगेर जिले की कमान संभाल चुके हैं। बतौर एसपी नवीन ने यहां अपनी सेवा दी है। मुंगेर में भी नक्सलियों के खिलाफ आपने अभियान चलाया। नवीन मुंगेर, शिवहर, किशनगंज और भोजपुर जिले के एसपी रह चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.