इंटरसिटी का सफर और भी होगा आरामदायक, जानें क्या-क्या बढ़ेंगी सुविधाएं
बांका राजेंद्रनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री सुविधा बढ़ाई जा रही है। रेल परिचालन भले ही अभी नहीं हो रहा है लेकिन यात्री सुविधाओं का विस्तार के लिए रेलवे ने योजना बनाई ह
भागलपुर, जेएनएन। यात्री ट्रेनों का परिचालन भले नहीं हो रहा है, लेकिन रेलवे यात्रियों की सुविधाओं पर कुछ न कुछ विचार कर रहा है। रेल महकमे में अंदर ही अंदर तैयारियां चल रही है। इस क्रम में बांका से चलकर राजेंद्रनगर टर्मिनल जाने वाली बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस में कुछ नए कोचों को जोड़ने की कवायद की गई है। बांका इंटरसिटी में जनरल क्लास की 12 की जगह आठ ही कोच होंगे। ट्रेन में जनरल की जगह दो एसी थ्री और दो स्लीपर कोच बढ़ेगी। ट्रेन में एसी क्लास की कुल सात हो जाएंगी। इंटरसिटी स्लीपर, एसी और जनरल और दो ब्रेकवान मिलाकर 23 कोच के साथ चलेगी। एसी कोच बढ़ने से यात्रियों को सहूलियत होगी। दरअसल, राजेन्द नगर टर्मिनल से बांका को जोड़ने वाली इंटरसिटी ही एक ट्रेन है। इस वजह से यह ट्रेन इस इलाके के लिए महत्वपूर्ण है। स्लीपर और एसी कोच की संख्या कम होने से यात्रियों की टिकटें कंफर्म नहीं मिलती थी। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार यात्रियों ने ट्रेन में कोच की संख्या बढ़ाने के लिए रेलवे से मांग की।
720 होंगी जनरल में सीटें, वातानुकूलित कोच में बढ़ेंगे
बांका इंटरसिटी में अबतक 12 जनरल क्लास की कोच होने से आम यात्रियों को सीटें आसानी से मिल जाती थी। पर, जनरल कोच की चार बोगियां कम होने के सीटें कम जाएगी। बाद खड़े होकर यात्रा करनी होगी। पहले इसमें 1080 जनरल सीट होती थी। पर, अब इसमें 720 सीटें ही जनरल क्लास में होगी। जबकि वातानुकूलित में सीटों की संख्या काफी बढ़ जाएगी। इस कारण लोगों की परेशानी कम होगी।
बांका के लिए यही है एक ट्रेन
बांका से राजेंद्रनगर जाने के लिए यही एक ट्रेन है। इस ट्रेन में सुविधा बढ़ जाने से यात्रियों को काफी सहुलियत होगी। वहीं, भगालपुर के यात्रियों को भी सुबह राजेंद्रनगर जाने और रात में उधर से लौटने के लिए यह महत्वपूर्ण ट्रेन है। भागलपुर से काफी लोग इस ट्रेन से यात्र करते हैं।
मुख्य बातें
-ट्रेन नहीं चल रही, लेकिन रेलवे अंदर ही अंदर कर रही तैयारी
-चार जनरल कोच होंगे कम, परिचालन शुरू होने के बाद नए कोच संयोजन के साथ चलेगी