अभ्यर्थी व्यय कोषांग ने जदयू से पीएम रैली में हुए खर्च की मांगी जानकारी
अभ्यर्थी व्यय कोषांग ने जदयू के चुनाव अभिकर्ता से एक सप्ताह में पीएम मोदी की रैली में हुए खर्च की संपूर्ण जानकारी मांगी है। इस अवधि में राजद के खर्च में भी काफी वृद्धि हुई है।
भागलपुर [जेएनएन]। जदयू प्रत्याशी ने तीसरे व्यय प्रतिवेदन में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर हुए खर्च की जानकारी नहीं दी है। पीएम के कार्यक्रम का संपूर्ण ब्यौरा नहीं देने के बावजूद जदयू ने पिछले पांच दिनों में खर्च करने में लंबी छलांग लगाई है।
नौ से 14 अप्रैल के बीच जदयू प्रत्याशी अजय कुमार मंडल ने खर्च करने में लगभग तीन गुणा वृद्धि की है। अभ्यर्थी व्यय कोषांग ने जदयू के चुनाव अभिकर्ता से एक सप्ताह में पीएम मोदी की रैली में हुए खर्च की संपूर्ण जानकारी मांगी है। इस अवधि में राजद के खर्च में भी काफी वृद्धि हुई है। इस अवधि में सुशील कुमार दास ने सबसे कम एक हजार रुपये खर्च किया है। इब्राहिमी ने प्रचार में करीब एक लाख रुपये खर्च में वृद्धि की है। सत्येंद्र कुमार के खर्च में करीब साढ़े चार लाख का इजाफा हुआ है।
प्रत्याशी खर्च
अजय कुमार मंडल- 34,14,142
दीपक कुमार- 88,703
सुनील कुमार- 1,28,484
शैलेश कुमार- 35,40,230
सुशील कु. दास- 13,550
सत्येंद्र कुमार - 12,03,004
नुरूल्लाह- 1,74,709
मो. आशिक इब्राहिमी 2,21,623
अभिषेक प्रियदर्शी 2,29,243