Move to Jagran APP

शाहनवाज हुसैन ने गंगिया को दी हिम्‍मत, बोले-घर गिरवी नहीं रखना, मैं आपके बेटे और पोते का शव लाने का खर्चा उठाऊंगा

बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने उठाया रद्दी चुनने वाले के बेटे और पोतों के शव लाने का खर्च। उन्‍होंने गंगीया देवी को हिम्‍मत दी है। कहा कि उनके पुत्र और पोते का शव अपने खर्च में यहां भेजेगा। निधन पर उन्‍होंने दुख जताया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 11:28 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 11:28 PM (IST)
शाहनवाज हुसैन ने गंगिया को दी हिम्‍मत, बोले-घर गिरवी नहीं रखना, मैं आपके बेटे और पोते का शव लाने का खर्चा उठाऊंगा
बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने गंगिया देवी और विनोद राय को दी हिम्‍मत।

संवाद सूत्र, गोराडीह (भागलपुर)। परिवार के तीन लोगों की जालंधर में हुई मौत से विनोद राय का पूरा परिवार ही उजड़ गया। इस हृदयविदारक घटना की सूचना के बाद से पिपरा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। पिपरा गांव में दूसरे दिन भी पीडि़त परिवार सहित कई अन्य के घर में चूल्हे नहीं जले। बेटे और पोतों की मौत के बाद मां गंगिया देवी ने घर गिरवी रखकर शव मंगाने की बात कह रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने इस खर्च का जिम्मा उठाया है। मंत्री के इस निर्णय से गंगिया देवी की बेटे और पोते की शव देखने की इच्छा पूरी होगी।

loksabha election banner

मंत्री ने भाजपा नेता नितेश स‍िंह को पीडि़त परिवार के घर भेज कर मृतक के पिता विनोद राय से फोन पर संपर्क कर उनके दुखों से मुखातिब हुए। मंत्री के इस निर्णय से गंगिया देवी का झोपड़ी गिरवी रखने से बच जाएगी। बता दें कि सड़क मार्ग के रास्ते एंबुलेंस से राजा राय सहित नैतिक, अंकित का शव और आगजनी में गंभीर रूप से झुलसी प्रिया को लाया जा रहा है। मंत्री फोन पर नितेश स‍िंंह के माध्यम से जानकारी ले रहे हैं। गौरतलब हो कि मजदूरी करने पंजाब के जालंधर गए पिपरा गांव निवासी राजा राय और उनके दो पुत्रों की मौत गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लग कर झुलसने से जालंधर में हो गई थी।

एक वर्ष पूर्व राजा अपनी पत्नी और दोनों पुत्रों के साथ जालंघर गया था। वहां मजदूरी करता था। पीतल गलाने वाली कंपनी में कार्यरत था। गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण तीली जलाते ही आग लग गई।  राजा राय और नैतिक की मौत हो गई। बाद में अंकित ने भी दम तोड़ दिया। विनोद राय कागज चुनकर पिपरा में अपना जीवन यापन करते हैं।

घटना के दिन पूर्व राजा से बात विनोद राय से हुई थी। मां गंगिया देवी अपने पुत्र और पोतों की मौत की सूचना पर गस्त खाकर गिर रही हैं। इकलौता पुत्र राजा राय था। राजा राय को चार बहन हैै।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.