जमालपुर रेल कारखाने से 86 कर्मचारी हुए रिटायर, दूल्हे की तरह घर पर किया गया स्वागत
भारतीयर रेलवे जमालपुर रेल कारखाने के 86 कर्मचारी रिटायर हो गए। सेवा समाप्ति के बाद वे अपने घर पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। सेवानिवृत होने वाले रेल कर्मियों का सम्मान पूर्वक दी गई विदाई। विदाई के बाद गाजे-बाजे के साथ रेलकर्मी पहुंचे अपने घर।
संवाद सहयोगी,जमालपुर (मुंगेर) : रेल इंजन कारखाना के विभिन्न शाप से शुक्रवार को 2021 के अंतिम दिन 86 रेल कर्मियों का सेवा अवकाश सम्मान पूर्वक तरीके से कारखाना प्रशासन की ओर से दी गई। कारखाना से सेवानिवृत्त होने के बाद रेलकर्मी दूल्हा राजा बनकर बैंड-बाजे के साथ डीजे के धुन पर थिरकते हुए अपने-अपने घर पहुंचे। सेवानिवृत्त हुए रामपुर कालोनी के रेलकर्मी योगेंद्र प्रसाद सिंह जब बारात लेकर सहकर्मियों के साथ कारलोनी पहुंचे तो पत्नी ने आरती उतारी और जयमाला पहनाकर अभिनंदन किया।
रंजन सिंह, जयंत चौधरी, मोती रविदास, विजय पासवान, देवनारायण प्रसाद, चंडी साह, सज्जन सिंह, वीरेंद्र झा, सुबोध कुमार यादव, योगेंद्र प्रसाद सिंह, उदय शर्मा, सुभाष मंडल, गणेश प्रसाद यादव सहीत दर्जनों कर्मवीर रेल कर्मियों का सम्मान पहले केसनव बागी शाप, बीएसटी, डब्ल्यू आर एस दो, पर्सनल ब्रांच, एमटीएस, सीबीएस शाप में इंचार्ज की अध्यक्षता में दी गई। कारखाना प्रशासन की ओर से तमाम सेवानिवृत्त हो रहे रेल कर्मियों के तमाम तरह के राशि का भुगतान आनलाइन उनके खाते में कर दिया गया।
मुख्य कारखाना प्रबंधक सुदर्शन विजय ने तमाम सेवानिवृत्त हो रहे रेलकर्मी के उज्जवल भविष्य की कामना करते नए वर्ष की बधाई दी। कारखाना से रेल कर्मियों को विदाई सम्मान देने के बाद गाजे-बाजे के साथ रेलकर्मी डीजे के धुन पर थिरकते हुए नाचते गाते झूमते अपने घर पहुंचे। रेलकर्मी के परिजनों की ओर से समारोह आयोजित कर रेलकर्मी का अभिनंदन किया। इस मौके पर पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष रामजीवन मंडल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सहित कई मौजूद थे।
पूरी ईमानदारी से काम कर मिसाल कायम की
संवाद सूत्र, संग्रामपुर (मुंगेर) : संग्रामपुर थाना परिसर में सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद राय के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार व संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमलनयन ङ्क्षसह ने की। प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार मौजूद थे। थानाध्यक्ष ने प्रमोद राय के कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उन्हें एक मिलनसार व्यक्ति बताया। उन्होंने बताया कि किसी भी परिस्थिति में वह विचलित नहीं होते थे और कठिन से कठिन परिस्थिति में भी अपने विचार व स्वभाव से परिस्थिति को अपने पक्ष में कर लेते थे।