Move to Jagran APP

स्वतंत्रता दिवस 2021: उल्टा झंडा, जन गण मन, और बनाता रहा वीडियो, बांका की घटना के बाद अब दे रहे यह सफाई

स्वतंत्रता दिवस 2021 बांका के प्रोन्नत मध्य विद्यालय गोविंदपुर पंजवारा में उल्टा झंडा फहराने का एक मामला सामने आया है। झंडा काफी देर तक फहरते रहा। लोगों ने राष्ट्रगान जन गण मन भी गा लिए। इस दौरान सभी ने वीडियो भी बना लिया। अब दे रहे हैं सफाई...

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 18 Aug 2021 04:13 PM (IST)Updated: Wed, 18 Aug 2021 04:13 PM (IST)
स्वतंत्रता दिवस 2021: उल्टा झंडा, जन गण मन, और बनाता रहा वीडियो, बांका की घटना के बाद अब दे रहे यह सफाई
बांका के पंजवारा में एक स्कूल में उल्टा झंडा फहराया।

संवाद सूत्र, पंजवारा/चांदन (बांका)। बांका के पंजवारा स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय गोविंदपुर में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा झंडा उल्टा फहराने का मामला सामने आया है। इसका फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद विद्यालय की खूब किरकिरी हो रही है। ध्वजारोहण के दौरान विद्यालय प्रधान जियाउल हक ने झंडा फहराया। उल्टा झंडा देख लोगों ने इसका वीडियो व फोटो बना लिया। इस बीच राष्ट्रगान शुरू था। लोग वीडियो बनाने में मस्त थे। घटना के बाद सभी सकते में आ गए। फिर इसे उतार कर ठीक किया गया। फोटो व वीडियो लगातार वायरल होता रहा। इस घटना की जमकर किरकिरी हुई। कई लोगों ने इसे निंदनीय करार दिया। देशद्राेह बताया।

loksabha election banner

विद्यालय प्रधान जियाउल हक ने कहा कि पूर्व से ही ग्रामीणों के सहयोग से झंडोत्तोलन की परंपरा रही है। झंडोत्तोलन के दौरान ध्वज की डोरी ध्वज सहित शीर्ष पर बांस में फंस गया था। जिससे यह उल्टा प्रतीत हो रहा था। कुछ देर में इसे ठीक कर दिया गया।

कहीं उतारना पड़ा तिरंगा, कहीं धर रही तैयारी

स्वतंत्रता दिवस पर चांदन में दो कार्यालय पर झंडा फंस जाने से उसे फिर से उतार कर ध्वजारोहण किया गया। वहीं एक कार्यालय में सरकारी सूची में नाम और समय निर्धारित होने के बावजूद झंडोत्तोलन नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय के बाद बीस सूत्री कार्यालय में झंडोत्तोलन हुआ पर उसके बाद कौशल विकास केंद्र में तिरंगा फहराने का समय निर्धारित था। पर उस कार्यालय का ताला तक नहीं खुल सका, जिसका तिरंगा ध्वजारोहण नहीं हो सका। जबकि कृषि कार्यालय और पशु चिकित्सालय में झंडा ऊपर ही फंस जाने के कारण उसे उतारना पड़ गया। फिर उसे ऊपर ले जाकर किसी तरह ध्वजारोहण हो सका। इस संबंध में बीडीओ राकेश कुमार ने कहा कि बीस सूत्री कार्यालय औऱ कौशल विकास केंद्र का झंडा संयुक्त रूप से एक ही जगह फहराया गया। जबकि अन्य जगहों पर सुधार करने की हिदायत दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.