Move to Jagran APP

बिहार में BJP की महिला विधायक ने तानी पिस्टल, जानिए... किसे बनाया निशाना

बिहार के जमुई से बीजेपी MLA श्रेयसी सिंह आज भागलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पिस्टल तान दी। वे यहां शूटिंग रेंज का उद्घाटन करने आए थे। उन्होंने फायरिंग की। उनकी सधी हुई फायरिंग के लोग कायल हो गए। उन्होंने लोगों को बताया कि निशाना कैसे बनाया जाता है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 11 Aug 2021 06:13 PM (IST)Updated: Thu, 12 Aug 2021 07:24 AM (IST)
बिहार में BJP की महिला विधायक ने तानी पिस्टल, जानिए... किसे बनाया निशाना
भागलपुर में शूटिंग रेंज के उद्घाटन के दौरान फायरिंग करतीं श्रेयसी सिंह।

आनलाइन डेस्क, भागलपुर। बिहार के जमुई विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी की विधायक श्रेयसी सिंह 11 अगस्त 2021 बुधवार को भागलपुर पहुंची। उन्होंने जीरोमाइल इंजीनियरिंग कालेज मार्ग पर आक्सिमिन स्पोटर्स शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। फीता काटने के बाद सभी लोग उस समय हक्के-बक्के रह गए, जब श्रेयसी सिंह ने शूटिंग रेंज में जाकर हाथ में एक बंदूक उठा ली। फिर तो मानो कमाल ही हो गया। उन्होंने लगातार कई फायरिंग की तथा सभी लक्ष्य को भेद दिए। उन्होंने साबित कर दिया कि अभी भी उनका शूटिंग से नाता नहीं टूटा है। उन्होंने बताया कि कैसे सटीक निशाना लगाया जाता है।

loksabha election banner

उद्घाटन समारोह के दौरान सांसद अजय कुमार मंडल, महापौर सीमा साहा, उपमहापौर राजेश वर्मा और भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय मौजूद रहे। उद्धाटन के बाद वे भाजपा कार्यालय और इसके बाद सर्किट हाउस पहुंची। गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर श्रेयसी सिंह ने शूटिंग रेंज को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि भागलपुर के लिए ये काफी अहम हो जाता है। उन्होंने क्या कुछ कहा आगे बढ़ते हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

भागलपुर में जगह-जगह भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वे यहां पार्टी कार्यालय भी गईं। जहां कार्यकर्ताओं ने चादर और बुके देकर उन्हें सम्मानित किया। जुलूस की शक्ल में भागलपुर पहुंची श्रेयसी को देखने काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। जिस मार्ग से श्रेयसी गुजरीं, वहां लोग घर के छतों और सड़क के दोनों ओर खड़े थे। उसके साथ भागलपुर, बांका और जमुई के दर्जनों कार्यकर्ता साथ चल रहे थे। भागलपुर में भाजपा व जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। कई सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन के कार्यकर्ता भी उनसे मिले।

 

सेल्फी लेने लोग रहे बेताब

इस दौरान श्रेयसी सिंह से लोग सेल्फी लेने के लिए बेताब रहे। खास युवाओं ने उनके साथ खूब सेल्फी ली। हालांकि इस दौरान श्रेयसी ने मास्क पहनकर लोगों से फोटो लेने को कहा। पूरे कार्यक्रम में उन्होंने कभी भी मास्क नहीं उतारा।

बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं

श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यहां बेहतर और योग्य खिलाड़ी हैं। जरुरत है ऐसे युवाओं को तरासने का। कहा कि-ओलंपिक में भारत ने इस बार बहुत अच्छा किया है, लेकिन इसे और बेहतर किया जा सकता है। जरुरत है ऐसे लोगों को संसाधन मुहैया कराएं। प्रशिक्षण दें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में वे खुद ओलंपिक में भाग लेने का दावा करेंगी। भागलपुर में शूटिंग रेंज खोलने के लिए उन्होंने आयोजक को बधाई दी है। शूटिंग के क्षेत्र में भारत बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। उन्होंने कहा कि वे लगातार खेल-कूद गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहीं हैं।

यहां बता दें कि श्रेयसी सिंह मूलत: गिद्धौर, जमुई की रहने वाली हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी की छोटी बेटी हैं। उनकी बड़ी बहन का नाम मानसी सिंह है। बिहार के जमुई विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की विधायक हैं। वर्ष 2020 में पहली बार चुनाव लड़ीं और जीतीं। श्रेयसी सिंह एक शूटर हैं। उन्होंने देश को कई मेडल दिलाए हैं। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। कई अन्य पुरस्कार भी उन्हें मिले हैं। Commonwealth Games (राष्ट्रमण्डल खेल) में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। इस कारण वे गोल्डन गर्ल के नाम से भी जानी जाती है। श्रेयसी ने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम में बेहतर प्रदर्शन किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में शूटिंग में उन्‍होंने सिल्वर (2014) व गोल्‍ड (2018) जीता था। इसके अलावा एशियन गेम में भी उन्होंने कांस्‍य पदक जीता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.