IN PICS Tarapur By Elections Result 2021: वोटों की गिनती जारी, मतगणना केंद्र के बाहर डटे हैं सभी पार्टियों के नेता-कार्यकर्ता, देखें तस्वीर
IN PICS Tarapur By Elections Result 2021 तारापुर उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। मतगणना केंद्र के बाहर सभी पार्टियों के नेताओं ने डेरा डाल रखा है। शुरुआती दो राउंड की गिनती में राजद आगे है वहीं एनडीए प्रत्याशी...
आनलाइन डेस्क, भागलपुर। IN PICS Tarapur By Elections Result 2021: तारापुर उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। मतगणना केंद्र आरडी एंड डीजे कालेज के बाहर सभी पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की जमघट लगी है। सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के जीत का दवा कर रही है।
राजनीतिक पंडियों की माने तो यहां पर मुख्य मुकाबल जदयू प्रत्याशी और राजद प्रत्याशी के बीच है। दोनों ही प्रत्याशी स्थानीय है। और दोनों का खुद भी मतदाओं पर पकड़ है।
इस बार तारापुर उपचुनाव में कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें से चार प्रमुख दल के उम्मीदवार हैं। लोजपा को छोड़कर सभी पार्टियों ने स्थानीय उम्मीदवा उतारे हैं।
तारापुर विधानसभा सीट इस बार बिहार में हाट सीट माना जा रहा है। यही कारण है कि सभी पार्टियों के दिग्गज नेताओं का यहां पर जमघट लगा रहा।
सीएम नीतीश कुमार यहां पर तीन सभाएंं कर चुके हैं। साथ ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी यहां पर लगातार कैंप कर रहे थे। इसके अलावा जदयू के अन्य नेता भी मौजदू थे।
भाजपा की ओर से पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने यहां रोड शो किया। इसके अलावा उद्योग मंत्री, समेत अन्य नेताओं ने भी कैंपेन किया।
उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसार ने भी यहां पर कई सभाएं की। साथ ही केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भी कई सभाओं को संबोधित किया।
राजद की ओर से लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने लोगों को संबोधित किया। इसके अलावा चिराग पासवान ने भी चुनाव प्रचार किया।