Move to Jagran APP

BJP : घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता, लोगों को दिए पीएम के पत्र, बताए कोरोना से बचने के उपाय

बिहार में विधानसभा चुनाव आने वाला है। इसी तैयारी चल रही है। माध्‍यम कुछ और है। भाजपा कार्यकर्ता लोगों से संपर्क बनाने के लिए केंद्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर मिल रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 15 Jun 2020 09:27 AM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 09:27 AM (IST)
BJP : घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता, लोगों को दिए पीएम के पत्र, बताए कोरोना से बचने के उपाय

भागलपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने अपने कई कार्यकर्ताओं ने जिले के कई प्रखंडों का दौरा किया। इस दौरान करोना वायरस से बचने के उपाय बताए। उन्‍होंने केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल एक वर्ष पूरा होन की जानकारी लोगों को दी। इस दौरान प्रधानमंत्री का संदेश लोगों को दिया। उन्‍होंने केंद्र की उपलब्धियों को बताया। उनके साथ जिला उपाध्‍यक्ष सह मुख्‍यालय प्रभारी दिलीप निराला भी मौजूद थे।

loksabha election banner

भाजपा ने जरलाही में चलाया जनसंपर्क अभियान

भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे भागलपुर विधानसभा के ईश्वरनगर मंडल के जरलाही, काजीचक सहित कई मुहल्‍ले में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान सप्तऋषि भी उनके साथ थे। वे घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र बांटा। उन्‍होंने ईश्वरनगर मंडल के अध्यक्ष शशि मोदी व कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजकिशोर गुप्ता के साथ काजीचक स्थित श्री कसोधन वैश्य पंचायत समिति शक्ति केंद्र के वार्ड 44 एवं 45 में सप्तऋषियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। अर्जित ने सभी 83 बूथों पर प्रधानमंत्री का पत्र एवं उनकी सरकार के दूसरे सत्र के एक वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धि पत्रक बांटने का संदेश दिया गया। उन्होंने गुड़हट्टा चौक होते हुए आदर्श नगर शक्तिकेंद्र के जरलाही मोहल्ला स्थित काली मंदिर से वार्ड संख्या 40 एवं 41 में जनसंपर्क चलाकर दो सौ घरों में पत्रक बांटा। जनसंपर्क में वरिष्ट नेता देवकुमार पांडे, उपाध्यक्ष संजय हरि, रंजीत सिन्हा, अभिषेक सिंह पिंटू, महामंत्री चंदन पांडे, मंत्री गोलन सिन्हा, राजू श्रीवास्तव, दीपक कुमार, बिंदेश्वरी साह, बिपिन कुमार अप्पू, गोपीनाथ मंडल के साथ दर्जनों वरिष्ट पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को भाजपा नेता अभय बम्र्मन के नेतृत्व में भीखनपुर के वार्ड नंबर 34 एवं 35 में जनसंपर्क कर प्रधानमंत्री बांटा गया। अभियान में चुनाव सेल के जिला संयोजक विनोद सिन्हा, शक्ति केंद्र पालक जयशंकर सिन्हा और मंडल उपाध्यक्ष अनंत कुमार चौधरी ने मुख्य भूमिका निभाई। संपर्क अभियान के दौरान पंडित अजय कुमार पाठक, डॉ. सत्यजीत मिश्रा, नीता मिश्रा सहित कई परिवार से मिलकर मोदी सरकार उपलब्धियों को बताया गया।

भाजयुमो 15 लाख मास्क व सैनिटाइजर का करेगा वितरण

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के निर्देश पर भाजयुमो कार्यकर्ता पूरे बिहार में 15 लाख मास्क व सैनिटाइजर का वितरण करेंगे। साथ ही लोगों के बीच जागरुकता कार्यक्रम चलाएंगे। भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू ने बताया कि कोरोना का संकट अभी भी बना हुआ है। ऐसे में आमजनों की जिम्मेवारी भी बढ़ी है। मास्क लगाने के साथ सुरक्षित रहने और शारीरिक दूरी का पालन जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.