शिक्षकों ने जाना आर लैंग्वेज का महत्व
मारवाड़ी कॉलेज में गुरुवार को आइआइटी मुंबई की पहल पर छह दिवसीय फैकल्टी डेपलपमेंट कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
भागलपुर। मारवाड़ी कॉलेज में गुरुवार को आइआइटी मुंबई की पहल पर छह दिवसीय फैकल्टी डेपलपमेंट कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम 30 जून तक चलेगा। ऑनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम में करीब पांच दर्जन शिक्षक भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन सत्र में बीसीए समन्वयक डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरुदेव पोद्दार ने सभी शिक्षकों का स्वागत किया। आइआइटी मुंबई बिहार शाखा के प्रशिक्षण प्रबंधक जेहेरा शेख ने शिक्षकों को आर लैंग्वेज और आर स्टूडियो के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
तकनीकी सत्र में स्नातकोत्तर सांख्यिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. नेसार अहमद ने आर लैंग्वेज और आर स्टूडियो के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा आर लैंग्वेज डाटा विश्लेषण का सशक्त स्टेटिकल टूल्स है।
कार्यक्रम में डॉ. एके दत्ता, डॉ. कमला, डॉ. सुनील साह, प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. आशीष मिश्रा, डॉ. प्रज्ञा राय, डॉ. मनोज कुमार और डॉ. प्रभात कुमार सहित अन्य ने भाग लिया।