Move to Jagran APP

खगडिया में मामूली बात पर पति ने पत्नी को मार दी गोली, इस तरह दोनों के बीच शुरू हुआ विवाद

खगडि़या में मामलू बात पर एक युवक ने अपनी पत्‍नी को गोली मार दी। इसके बाद युवक फरार हो गया। गंभीर हालत में लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Mon, 05 Jul 2021 11:38 AM (IST)Updated: Mon, 05 Jul 2021 11:38 AM (IST)
खगडिया में मामूली बात पर पति ने पत्नी को मार दी गोली, इस तरह दोनों के बीच शुरू हुआ विवाद
खगडि़या में मामलू बात पर एक युवक ने अपनी पत्‍नी को गोली मार दी।

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगडिय़ा)। कहा जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता कई जन्मों तक साथ-साथ चलता है। यही कारण है कि शादी के समय दोनों साथ जीने-मरने की कस्में खाते हैं, लेकिन कई बार मामूली बात पर इस रिश्ते की दीवार दरक जाती है। और धीरे-धीरे रिश्ते में दूरियां बढऩे लगती है।

loksabha election banner

खगडिय़ा में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। मड़ैया ओपी के अररिया गांव में पति ने पत्नी को गोली मार दी। घटना रविवार संध्या के आसपास की है।गोली लगने से जख्मी सुगली देवी का स्वजन कहीं इलाज करा रहे हैं। सुगली की हालत नाजुक बताई जा रही है। कहां इलाज चल रहा है, इसका पता-पता नहीं चला है। मड़ैया पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन की जा रही है। जानकारी अनुसार किसी बात पर जयजय यादव ने अपनी पत्नी सुगली देवी को गोली मार दी और फरार हो गया। सूचना पर अररिया पहुंचे मड़ैया ओपी के दारोगा प्रहलाद प्रसाद ने कहा कि जांच- पड़ताल की जा रही है। सुगली के इलाज को लेकर स्वजन फरार हैं। आरोपित पति की तलाश की जा रही है।

पहले भी दोनों के बीच होता था विवाद

स्थानीय लोगों की माने तो यह पहला मौका नहीं है। पहले भी उन दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। युवक अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। लेकिन आसपास और स्वजनों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो जाता था। लेकिन इस बार जिस समय दोनों के बीच विवाद हो रहा था, उस वक्त वहां कोई नहीं था। इसी बीच विवाद बढऩे पर युवक ने गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हई है।  वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। अब तक आरोपित फरार है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.