Move to Jagran APP

अचानक कैसे कम हो गए Followers, Twitter से पूछ रहे यूजर, लगातार कर रहे ट्वीट

ट्विटर यूजर को दो दिसंबर 2021 की शाम बहुत बड़ा झटका लगा। काफी संख्‍या में Followers अचानक कम हो गए। यूजर लगाकर ट्वीट पर ट्विटर से पूछ रहे हैं आखिरकार कैसे कम हो गए Followers। यहां तक कि वैरिफाइड एकाउंड वालों का भी Followers काफी कम हुआ है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 10:24 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 10:24 PM (IST)
अचानक कैसे कम हो गए Followers, Twitter से पूछ रहे यूजर, लगातार कर रहे ट्वीट
ट्विटर यूजर को लगा झटका। काफी संख्‍या में Followers घटे।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। दो दिसंबर 2021 को ट्विटर के यूजर को काफी झटका लगा है। लगभग सभी यूजर के Followers काफी कम हो गए हैं। इसकी नाराजगी जाताई जा रही है। यूजर लगातार ट्वीट कर Followers की संख्‍या कम होने की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही Twitter पूछ रहे हैं कि किस वजह से ऐसा हुआ। हालांकि Twitter की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इंटरनेट मीडिया पर यूजर इसके लिए कैंपन चला रहे हैं। 

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का लगभग 2000 Followers कम हो गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष व भाजपा के बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्‍य संतोष रंजन राय का लगभग सात सौ Followers कम हुए हैं। बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्‍य सचिव संजय कुमार का भी एक हजार Followers कम हुए। आइपीएस विकास वैभव के Followers में भी सेंधमारी हुई। इनके लगभग 600 Followers कम हुए। साक्षी जोशी 838K से 818K हो गईं। टीचर्स आफ बिहार का तीन सौ Followers कम हुआ। इसके फाउंडर शिव कुमार के 10 Followers कम हो गए हैं। 

युवा राजद के प्रदेश प्रवक्‍ता अरुण कुमार यादव के Followers की संख्‍या पांच हजार कम हाे गई। एकबाल दूबे से 200 लोग दूर हो गए। जितेंद्र कुमार राय का 21 सौ, सूरज कुमार बुद्धा का चार हजार, रोहित लाल का एक हजार, बिपिन कुमार का 10, मृदुला भारती का एक सौ, अनुज बाजपेई का 15 सौ, ज्‍योति कुमार झा का एक सौ, इंदुभुषण झा का 150 Followers कम हो गए हैं। भागलपुर के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय का साथ 10 लोगों ने छोड़ दिया। वहीं, भागलपुर के अंजनी मिश्रा का साथ सात लोगों ने तो प्‍यारे हिंद का साथ तीन सौ लोगों ने साथ छोड़ दिया। यूजर लगातार ट्वीट कर इसकी जानकारी दे रहे हैं। भागलपुर की पूर्व उप महापौर डा प्रीति शेखर का तीन सौ Followers कम हुए। 

इंटरनेट मीडिया पर चल रहा कैंपेन

ट्विटर यूजर लगातार इसपर कैंपन चला रहे हैं। इसके लिए #ParagStopThis #फॉलोवर्सपरहमला अभियान चलाया जा रहा है। यूजर ट्विटर से पूछ रहे हैं कि आखिरकार फॉलोवर्स पर हमला क्‍यों हो रहा है।  हालांकि अब जानकारी मिल रही है कि धीरे-धीरे Followers की संख्‍या बढ़ने लगी है। घटने और बढ़ने का सिलसिला जारी है। 

यहां बता दें कि बिहार के सीमांचल, पूर्व बिहार और कोसी इलाके में काफी संख्‍या में Twitter के यूजर हैं। लगातार ऐसे लोग Followers घटने की जानकारी शेयर कर रहे हैं। हालांकि कुछ का कहना है कि फेक आइडी शायद बंद किया जा रहा है, इसलिए ऐसा हो रहा होगा। लेकिन इसकी कोई जानकारी Twitter ने नहीं दी है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.