रात में खुली हंसडीहा पैसेंजर, सुबह से परेशान रहे यात्री
ट्रेन परिचालन बंद होने से इस रूट पर चलने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा।
भागलपुर। भागलपुर-बाराहाट रेल सेक्शन के ब्रिज संख्या 74 पर रविवार को गॉर्डर बदलने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया। इस कारण भागलपुर से बांका-मंदारहिल-हसंडीहा सेक्शन पर 15.30 घंटे तक एक भी ट्रेनें नहीं चली। काम पूरा होने के बाद रात आठ बजे के पास भागलपुर से पहली गाड़ी हंसडीहा सवारी गाड़ी खुली। ट्रेन परिचालन बंद होने से इस रूट पर चलने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा।
सैकड़ों यात्री तो सड़क मार्ग से निकल गए। वहीं कई स्टेशन पर ही परिचालन शुरू होने का इंतजार करते दिखे। इधर मेगा ब्लॉक की वजह से 53450 भागलपुर-बांका पैसेंजर, और 53442 भागलपुर-दुमका सवारी को अप और डाउन में रद कर दिया था।
ट्रेनों का परिचालन सुगम और सुरक्षित करने के लिए भागलपुर-बाराहाट के बीच पुल पर लगे जर्जर गॉर्डरों को तेजी से बदल रही है। इस क्रम में रविवार की सुबह 8.30 बजे से ब्रिज संख्या-74 पर लगे लोहे के सात गॉर्डरों बदला गया। गॉर्डर बदलने के लिए 140 टन के दो क्रेन लगाए गए थे।
लोहे के गॉर्डर की जगह सीमेंट का गॉर्डर लगाया गया। आठ बजे तक गार्डर बदलने का काम मालदा मंडल के डीइएन-2 राजीव रंजन के नेतृत्व में चला। इस दौरान पीडब्ल्यूआइ आरके सिंह के अलावा इंजीनिय¨रग विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी थे।