बापू के 150वें जयंती वर्ष पर आज छूट जाएंगे आधा दर्जन बंदी
महात्मा गांधी के 15वें जयंती वर्ष मौके पर मंगलवार को आधा दर्जन बंदी शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा और विशेष केंद्रीय कारा से मुक्त कर दिए जाएंगे।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 11:13 PM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 10:40 PM (IST)
भागलपुर। महात्मा गांधी के 15वें जयंती वर्ष मौके पर मंगलवार को आधा दर्जन बंदी शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा और विशेष केंद्रीय कारा से मुक्त कर दिए जाएंगे। इन बंदियों की रिहाई दोपहर 12 बजे के बाद कभी भी हो जाएगी। 25 सितंबर से एक सप्ताह तक चलाए जाने वाले जयंती वर्ष साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन सोमवार को हो गया। साप्ताहिक कार्यक्रम में सोमवार तक रोज सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बंदियों और कारा कर्मियों का संयुक्त स्वच्छता अभियान, एक बजे से 4 बजे तक गांधी उपदेश और गांधी विचार प्रस्तुति तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बंदियों और कारा कर्मियों का सायंकालीन कार्यक्रम वैष्णव जन प्रार्थना सभा में लोकप्रिय भजन वैष्णव जन से...की गूंज रोज जेलों में सोमवार की देर शाम तक गूंजती रही। मंगलवार दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की प्रतिमा और तैल चित्र पर माल्यार्पण कर प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। बंदियों को माल्यार्पण कराने के बाद उन्हें गांधी साहित्य भेंट कर जेल से रिहा किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें