Move to Jagran APP

मक्का किसानों के लिए खुशखबरी... मंत्री बोलीं- धान की तरह मक्का भी एमएसपी देने के लिए करेंगे पहल

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में मक्का किसानों का मुख्य नकदी फसल है। वे प्रयास कर रही हैं कि मक्का किसानों को धान की तरह मक्का का भी एमएसपी दर 1850 रुपये प्राप्त हो।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 10:34 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 10:34 PM (IST)
मक्का किसानों के लिए खुशखबरी... मंत्री बोलीं- धान की तरह मक्का भी एमएसपी देने के लिए करेंगे पहल
बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। धमदाहा क्रीड़ा मैदान में रविवार को बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह द्वारा एनडीए कार्यकर्ताओं के लिए धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से सांसद संतोष कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य दिलीप जायसवाल, एनडीए के चारों दल के जिला अध्यक्ष, प्रखंड के मंडल, प्रखंड एवं पंचायत अध्यक्ष के अलावा सैकड़ों की संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर मंच से मंत्री लेशी सिंह ने एनडीए के चारों घटक दलों के जिलाध्यक्षों को फलदार वृक्ष देकर सम्मानित किया। जबकि मंत्री, सांसद एवं विधान परिषद को एनडीए कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन जदयू के प्रदेश नेता आशीष कुमार बब्बू ने किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संतोष कुशवाहा ने धमदाहा विधायक लेशी सिंह को दूसरी बार मंत्री बनाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके मंत्री बनने से पूरे बिहार परंतु खासकर सीमांचल के क्षेत्रों में खाद्य आपूर्ति सहित अन्य विकास कार्यों में तेजी आएगी।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री लेशी सिंह ने सर्वप्रथम धमदाहा विधानसभा के सभी एनडीए के कार्यकर्ता एवं आम लोगों को धन्यवाद दिया। कहा कि आम जनता एवं एनडीए कार्यकर्ताओं के बदौलत ही उन्हें धमदाहा विधानसभा में पांचवी बार विधायक बनने का मौका मिला है। उन्होंने आम जनता को आश्वस्त किया कि विकास के साथ सभी जन कल्याण की योजनाएं धरातल पहुंचाने में वे कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगी। कहा कि इस काम को वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह कर रही हैं।

उन्होंने अपने राजनीतिक के शुरुआती दिनों की चर्चा करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक सफर की शुरुआत बहुत ही विषम परिस्थिति में हुई है। कहा कि बचपन का जीवन गरीब गुरबों के बीच ही बीता हैं इसलिए गरीबी को नजदीक से देखी हैं। इसीलिए वह गरीबों का दर्द को भली-भांति समझती है। उन्होंने आगे की रणनीति के बारे में बताया कि कोई भी राशन कार्ड लेने हेतु अहर्ता रखने वाले व्यक्ति कभी भी राशन कार्ड बनाने हेतु अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी कोई समय सीमा नहीं है। साथ ही कहा कि राशन कार्ड बनाने में रोटरी क्लब से स्टांप भी लेने की जरूरत अब उपभोक्ताओं को नहीं है। उन्होंने कहा कि अब जन वितरण दुकान से लाभुकों को कुछ ही दिनों के बाद अरवा के बदले उसना चावल सभी महीने मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए सभी मिलरों को विभाग की ओर से आदेश दे दिए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में मक्का किसानों का मुख्य नकदी फसल है। वे प्रयास कर रही हैं कि मक्का किसानों को धान की तरह मक्का का भी एमएसपी दर 1850 रुपये प्राप्त हो। इसके लिए वे मुख्यमंत्री से मिलकर इस प्रपोजल को कैबिनेट से पास करा कर भारत सरकार को भेजवाएंगी। उन्होंने धमदाहा, मीरगंज एवं केनगर में विधायक संवाद केंद्र भी खोले जाने की बात कही ताकि आम लोग अपनी समस्या का समाधान उस केंद्र पर जाकर करा सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.