Move to Jagran APP

अब मुंगेर से रांची आने-जाने के लिए आपको नहीं होगी परेशानी, यात्रियों के लिए अच्छी खबर

मुंगेर और रांची के लिए एसी बस परिचालन शुरू कर दिया गया है। अब ट्रेन नहीं एसी बस से आप झारखंड का सफर कर सकते हैं। रांची जाने के लिए किऊल या बेगूसराय जाकर पकडऩी होती है ट्रेन और बस। मुंगेर के अलावा लखीसराय जुमई के यात्रियों को होगी सहूलियत।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 29 Aug 2021 04:52 PM (IST)Updated: Sun, 29 Aug 2021 04:52 PM (IST)
अब मुंगेर से रांची आने-जाने के लिए आपको नहीं होगी परेशानी, यात्रियों के लिए अच्छी खबर
परमिट को लेकर परिवहन मुख्यालय कर रहा मंथन, जल्द सहमति मिलने की उम्मीद।

मुंगेर [हैदर अली]। मुंगेर जिले से अभी झारखंड की राजधानी रांची के लिए ट्रेन की सुविधा नहीं है। लगभग डेढ़ वर्ष से जमालपुर से चलने वाली रांची के लिए ट्रेन सुविधा बंद कर दी गई है। ऐसे में यहां के लोगों को रांची जाने के लिए किऊल या बेगूसराय से ट्रेन और बस पकडऩी पड़ती है। अब बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से मुंगेर से रांची के लिए दो एसी बसें चलाए जाने की तैयारी चल रही है। दोनों बसों के परिचालन की अनुमति मिल गई है, परमिट को लेकर मंथन चल रहा है। परमिट के लिए राज्य मुख्यालय को भेजा गया है, जल्द ही परमिट का मामला भी सुलझने की उम्मीद है, इसके बाद बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। मुंगेर से रांची, देवघर और धनबाद के लिए यहां से बसें चलती थीं, लगभग 15 वर्ष से बसों का परिचालन बंद है। धनबाद की बस मुंगेर-बरियापुर, खडग़पुर, संग्रामपुर देवघर के रास्ते चलती थी। इसी तरह रांची की बस लखीसराय-सिकंदरा-नवादा-रजौली होते चलती थी। अभी बसों का परिचालन बंद है, अब फिर से परिचालन शुरू होने से मुंगेर के अलावा, लखीसराय, जुमई जिले के यात्रियों को सहूलियत होगी।

loksabha election banner

दो रूट पर चल रहा मंथन

मुंगेर से रांची के बीच बस परिचालन को लेकर दो रूटों पर मंथन चल रहा है। पहला रूट मुंगेर से रांची के लिए लखीसराय-सिकंदरा-नवादा-रजौली होते हुए रांची। दूसरा रूट मुंगेर-बरियापुर-खडग़पुर-जुमई-सिकंदरा के रास्ते रांची जाने वाले रूट पर मंथन चल रहा है। अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है। परमिट आने के बाद रूट निर्धारण कर लिया जाएगा। बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

25 बसों में आठ एसी बसें चल रही है

अभी मुंगेर से पटना, बिहार शरीफ, शेखपुरा रूट के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से 25 बसें चलाई जा रही हैं। इसमें से डिल्क्स और आठ एसी बसें अलग-अलग शहरों के लिए है। पटना के लिए चार एसी बसों का परिचालन हो रहा है, इसके अलावा नन एसी बसें भी चल रही है। हाल के दिनों में यात्रियों की डिमांड को देखते हए परिवहन निगम ने एसी बसों की संख्या में इजाफा किया है।

तीन दिन चलती थी ट्रेन, कोरोना की भेंट चढ़ी

जमालपुर से रांची के लिए सप्ताह में तीन दिन रांची-भागलपुर एक्सप्रेस का परिचालन होता था। 2020 में कोरोना के बाद इस ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया। इस ट्रेन के चलने से जिले वासियों को जसीडीह, धनबाद, बोकारो और रांची जाने वालों को सहूलियत होती थी। परिचालन बंद होने के कारण यहां के यात्रियों को दूसरी जगह जाकर बस और ट्रेन पकडऩी पड़ती है।

रांची के लिए दो बसों के परिचालन की बात चल रही है। रूट निर्धारित और परमिट पर मंथन चल रहा है। परिवहन विभाग मुख्यालय को पत्र भी भेजा गया है। जल्द ही इस पर सहमति मिलने की उम्मीद है। -धर्मेंद्र कुमार, प्रतिष्ठान अधीक्षक, पथ परिवहन निगम, मुंगेर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.