Move to Jagran APP

गिद्धौर, जमुई पंचायत चुनाव 2021: सभी निवर्तमान मुख‍िया हो गए बोल्‍ड, जिला परिषद सदस्‍य के परिणाम ने भी चौंकाया

गिद्धौर जमुई पंचायत चुनाव 2021 बिहार में तीसरे चरण में हुए पंचायत चुनाव का परिणाम आ चुका है। जमुई के गिद्धौर प्रखंड का परिणाम चौंकाने वाले हैं। यहां से भी निवर्तमान मुखिया हार गए। भी जिला परिषद सदस्‍य के भी परिणाम आश्‍चर्यजनक है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 12:20 PM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 12:20 PM (IST)
गिद्धौर, जमुई पंचायत चुनाव 2021 के विजयी मुखिया।

जमुई [अरविंद कुमार सिंंह]। गिद्धौर, जमुई पंचायत चुनाव 2021: जिले के गिद्धौर प्रखंड में पूर्व के परिणामों की अपेक्षा बदलाव की आंधी चली। यहां सभी आठ पंचायतों में मुख‍िया के चेहरे बदल गए। हालांकि पूर्वी गुगुलडीह में निवर्तमान बबलू यादव की जगह उनकी पत्नी अनीता देवी को कड़े मुकाबले में 80 मतों से जीत हासिल हुई है। इसके अलावा शेष सात पंचायतों में निवर्तमान को करारी हार मिली है।

loksabha election banner

प्रखंड के रतनपुर पंचायत से भोला यादव ने नूनू सिंह को 317, कुंदूर पंचायत में रामबचन पासवान ने चंदन तांती को 282, मौरा पंचायत में धनराज कुमार यादव ने अजीत कुमार झा को 136, पतसंडा पंचायत में कला देवी ने संगीता सिंह को 938, पूर्वी गुगुलडीह पंचायत में सुनीता देवी ने महेंद्र यादव को 80 मतों से पराजित कर दिया। इसी प्रकार सेवा पंचायत से राम आशीष शाह ने परमेश्वर पंडित पर 415 मतों की बढ़त से जीत हासिल की है। गंगरा ग्राम पंचायत में अंजनी सिंह ने निवर्तमान रजिया खातून को शिकस्त दे दी है। रतनपुर पंचायत में निवर्तमान मुखिया राजेश सिंह 1046 तथा मौरा पंचायत में कांता प्रसाद सिंह 821 मत लाकर तीसरे स्थान पर रहे। सेवा पंचायत में निवर्तमान परमेश्वर पंडित भी तीसरे स्थान पर पिछड़ गए।

मुखिया पद का परिणाम

  1. रतनपुर पंचायत - भोला यादव 1578, नूनू सिंह 1261, राजेश सिंह 1046 (निवर्तमान मुखिया), जीत का अंतर- 317 मत
  2. कुंधुर पंचायत- रामवचन पासवान-1073, चंदन तांती- 791, जीत का अंतर-282
  3. मौरा पंचायत - धनराज कुमार यादव- 1023, अजय कुमार झा- 887, कांता प्रसाद सिंह- 821, जीत का अंतर- 136
  4. पतसंडा पंचायत - कला देवी-2401, संगीता सिंह-1463, जीत का अंतर-938
  5. कोल्हुआ पंचायत - रूबी देवी- 1416, रूबी कुमारी- 1002, जीत का अंतर- 414
  6. पूर्वी गुगुलडीह - सुनीता देवी -930, महेंद्र यादव-850, जीत का अंतर- 80
  7. सेवा पंचायत - रामाशीष साह-1271, सुधीर साव-856, जीत का अंतर-415
  8. गंगरा पंचायत- अंजनी सिंह को 1253 वोट, अर्चना सिंह- 925, निवर्तमान मुखिया रजिया खातून को 885 मत मिले। अंजनी को अर्चना को 328 मतों से हरा दिया।

जिला परिषद सीट : गिद्धौर जिला परिषद संख्‍या तीन अनारक्षित महिला सीट है। इस सीट के लिए 13 उम्‍मीदवार हैं। निवर्तमान जिला परिषद सदस्‍य अन्‍नपूर्णा देवी हैं। इस बार वे चुनाव नहीं लड़ीं। उन्‍होंने अपनी बहू सरस्‍वती पांडेय को यहां से उम्‍मीदवार बनाया था। सरस्‍वती पांडेय भाजपा नेता मनीष कुमार पांडेय की पत्‍नी हैं। वह चुनाव हार गईं हैं।

इस सीट से देवी अनिता लगभग 2811 वोट से चुनाव जीत गईं हैं। कुमारी अंजू दूसरे स्‍थान पर रहीं। अनिता को 7117 वोट प्राप्‍त हुए। जबकि कुमारी अंंजू को 4306 वोट मिले। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.