Move to Jagran APP

कचरा फेंकने से मना किया, तो दबंगों ने आंख फोड़ने का किया प्रयास

सियादतपुर अगुवानी पंचायत की अगुवानी गांव में गली में कचरा फेंकने का विवाद उग्र रूप ले लिया। तू-तू मैं- मैं से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 11:22 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 11:22 PM (IST)
कचरा फेंकने से मना किया, तो दबंगों ने आंख फोड़ने का किया प्रयास
कचरा फेंकने से मना किया, तो दबंगों ने आंख फोड़ने का किया प्रयास

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया) : सियादतपुर अगुवानी पंचायत की अगुवानी गांव में गली में कचरा फेंकने का विवाद उग्र रूप ले लिया। तू-तू, मैं- मैं से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। जिसमें सूरज कुमार सिंह जख्मी हो गए। जख्मी के अनुसार उनकी एक आंख फोड़ने की कोशिश की गई। घटना रविवार की है। जख्मी सूरज कुमार सिंह को इलाज के लिए परबत्ता सीएचसी में भर्ती किया गया। जहां से प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। इसकी जानकारी डा. एचएन शर्मा ने दी। सूरज कुमार सिंह की आंख के पास गंभीर चोट के निशान हैं। जख्मी सूरज कुमार सिंह ने बताया कि घर के पास गली है। आगे रास्ता है। रास्ते पर बगल के अनिल सिंह और उसके स्वजन ने कचरा फेंक दिया था। कहने के लिए गए, तो अनिल सिंह बदसलूकी से पेश आया। जब मना किया तो अनिल सिंह, उसके पुत्र रामइकबाल सिंह समेत अन्य ने मिलकर जानलेवा प्रहार कर दिया। थाना अध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि सूरज कुमार सिंह पर जानलेवा हमला किया गया है। आंख फोड़ने का प्रयास किया गया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कूड़ा फेंकने के विवाद में कैंसर पीड़ित महिला के साथ मारपीट

loksabha election banner

संवाद सूत्र, गोगरी (खगड़िया): गोगरी नगर परिषद के वार्ड नंबर- 14 में घर के बगल में कूड़ा कचरा फेंकने के विवाद में एक कैंसर पीड़ित महिला व उनके स्वजनों के साथ मारपीट की गई। वार्ड नंबर- 14 निवासी शशिकला देवी ने कहा कि पड़ोसी के एक रेंटर ने मेरे घर के बगल में कूड़ा कचरा फेंक डाला। उसे समझा रही थी कि तभी गांव के ही आजाद कुमार व आनंद कुमार ने हमलोगों के साथ मारपीट की। पीड़िता महिला का इलाज गोगरी रेफरल अस्पताल में किया गया। पीड़िता ने बताया कि वह और उनके पति कैंसर रोग से पीड़ित हैं। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि फिलहाल कोई आवेदन नहीं मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.