स्वतंत्रता सेनानी सावित्री दासगुप्ता का निधन, लोगों को दी श्रद्धांजलि Bhagalpur News
92 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी सावित्री दासगुप्ता का 15 अक्टूबर 2019 को निधन हो गया था। उन्होंने भागलपुर लालकोठी स्थित अपने आवास में आखिरी सांस ली थी।
भागलपुर [जेएनएन]। स्वतंत्रता सेनानी सावित्री दासगुप्ता को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। सभी वर्ग के लोग श्रद्धांजलि सभा में शामिल थे। लोगों ने कहा कि देश की आजादी में उनका भी योगदान था। वे महात्मा गांधी के साथ कई बार मिल चुकीं थी।
92 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी सावित्री दासगुप्ता का 15 अक्टूबर 2019 को निधन हो गया था। उन्होंने लालकोठी स्थित अपने आवास में आखिरी सांस ली थी। उनके पुत्र डॉ. एसडी गुप्ता ने बताया कि जब मां पटना के बाकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल पढ़ती थीं। किशोरी सिन्हा और तारकेश्वरी सिन्हा भी उन्हीं की कक्षा में थीं। 1940 में अंग्रेज सैनिकों की परेड में पत्थर चलाने के आरोप में तीनों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। उनके पिता डॉ. दुखन राम प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ थे। सावित्री दास ने स्वतंत्रता सेनानी का पेंशन लेने से इन्कार कर दिया था।