पांच लाख के जेवरात के साथ चार महिला चोर गिरफ्तार
चार महिलाओं को पांच लाख के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 10:38 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 10:38 PM (IST)
मधेपुरा (जेएनएन)। लक्ष्मीपुर मुहल्ले से पुलिस ने गुरुवार को चार महिलाओं को पांच लाख के जेवरात के साथ गिरफ्तार किया है। ये सभी महिलाएं भिरखी की रहने वाली हैं। चोरी के आरोप में इन्हें पूर्व में भी जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार महिलाओं को घूमते देखकर कमांडो दस्ते को शक हुआ। पूछताछ के दौरान महिलाएं भागने लगीं। तलाशी के दौरान इनके पास से जेवरात बरामद किए गए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने बताया कि शहर में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए मोबाइल दस्ता सहित कमांडो दल लगातार गश्ती करता है। इसी दौरान महिलाओं को शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया। बरामद किए गए जेवरात चोरी के प्रतीत हो रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें