Move to Jagran APP

Saharsa: मुखिया के घर से हथियारों का जखीरा व गोली बरामद, कुख्यात बदमाश की पत्नी है मुखिया

बिहार के सहरसा अंतर्गत सौरबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखिया के घर बड़ी कार्रवाई की। नया नगर मुसहरी रोता में पुलिस ने छापामारी कर हथियारों की बढ़ी खेप बरामद कर लिया है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 02:02 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 02:02 PM (IST)
Saharsa: मुखिया के घर से हथियारों का जखीरा व गोली बरामद, कुख्यात बदमाश की पत्नी है मुखिया
सहरसा में हथियार बरामद किया गया है।

संवाद सूत्र, सौरबाजार (सहरसा)। जिले के सौर बाजार के रौता खेम पंचायत अंतगर्त रौता बंसी गांव में कुख्यात बदमाश देवानंद यादव के घर पर पुलिस ने छापेमारी कर चार राइफल व भारी मात्रा में गोली बरामद की। जबकि चार बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया। कुख्यात की पत्नी पंचायत की मुखिया है। एसपी लिपि सिंह ने बताया कि बदमाश देवानंद यादव पर एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई परंतु वह फरार हो गया। उसके यहां से चार राइफल, एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा, 178 गोलियां बरामद की गई है।

loksabha election banner

मामले में देवानंद यादव, उनकी पत्नी मुखिया गुड्डी देवी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल से एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया है। मामले में सत्यनारायण सादा, कैलू सादा, नरेश सादा एव चंद्र कुमार सादा की गिरफ्तारी की गई है। एसपी ने बताया कि पहले नयानगर मुसहरी में छापेमारी की गई जहां सत्यनारायण सादा, कैलू सादा और नरेश सादा के पास से थ्री फिफ्टीन बोर की गोलियां बरामद की गयी। इसके बाद रौता खेम गांव में बालेश्वर स‍िंंह के यहां छापेमारी की गयी। जहां से एक लोडेड कट्टा तथा पांच गोली बरामद की गयी। इसके अलावा दो बिंंडोलिया, दो गोली रखने का झोला, 14 चार्जर सहित अन्य सामान बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि नया नगर मुसहरी से गिरफ्तार सभी बदमाश देवानंद यादव गैंग से जुड़े हैं। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ के दौरान बताया कि मतदान के दिन देवानंद यादव ने ही अपने साथियों के साथ फायर‍िंंग की थी। फायर‍िंंग के बाद हथियार मुसहरी में लाकर रखा था। गिरफ्तार सत्यनारायण सादा ने बताया कि मतदान के दिन हुई गोलीबारी में इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। एसपी के निर्देश पर गठित टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी, अंचल पुलिस निरीक्षक आरके स‍िंंह, सदर थानाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, महिषी थानाध्यक्ष राजेश कुमार आदि शामिल थे।

पूर्व लिए गए जमानत को रद करने की जा रही प्रक्रिया

एसपी लिपि स‍िंह ने कहा कि देवानंद यादव पर दस से अधिक मामले दर्ज थे। पुरानी सभी मामलों में उसके जमानत रदीकरण की प्रक्रिया की जा रही है। दो नए मामले दर्ज किए गए है। जिनमें शीघ्र आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश थानाध्यक्ष और सदर अंचल पुलिस निरीक्षक को दिया गया है।

::::


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.