Move to Jagran APP

बर्फीली हवा चलने से 7.8 डिग्री पहुंचा तापमान, कंपकंपा रहे लोग, जानिए... मौसम पूर्वानुमान Bhagalpur News

ठंड का कहर इस तरह है कि लोग घर से नहीं निकल रहे। तापमान घटता जा रहा हैं। स्‍कूल बंद कर दिए हैं। सुबह दो मीटर रास्‍ता भी नहीं दिखाई देता। बर्फीली हवा से परेशानी बढ़ गई है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 01:27 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 01:27 PM (IST)
बर्फीली हवा चलने से 7.8 डिग्री पहुंचा तापमान, कंपकंपा रहे लोग, जानिए... मौसम पूर्वानुमान Bhagalpur News
बर्फीली हवा चलने से 7.8 डिग्री पहुंचा तापमान, कंपकंपा रहे लोग, जानिए... मौसम पूर्वानुमान Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। 11.5 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी है। घर से बाहर निकलते ही लोगों को हड्डी गलाने वाली ठंड महसूस हो रही है। मंगलवार सुबह को सड़क पर दो मीटर का भी रास्‍ता दिखाई नहीं पड़ रहा था। मंगलवार को सुबह का तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया था। रविवार की तुलना में सोमवार के तापमान में कमी आई है। मौसम विज्ञानी की माने तो अगले तीन-चार दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

loksabha election banner

रविवार को अधिकतम तापमान जहां 20.2 डिग्री सेल्सियस था, वहीं सोमवार को यह 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से घटकर 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। तेज बर्फीली हवा चलने से ठंड अधिक महसूस हो रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी के कारण ठंड का कहर जारी है। फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

शाम होते ही कोहरे की चादर से ढंक गया शहर

सोमवार को कोहरे की चादर ओढ़कर दिन निकला, जिसके बाद मौसम का मिजाज सर्द होता चला गया। तापमान में गिरावट आने से सोमवार को ठंड कुछ अधिक ही महसूस हो रही थी। शाम होते ही शहर फिर से कोहरे की चादर में ढंक गया। जम्मू कश्मीर के विक्षोव से बढ़ रही ठंड के बीच बर्फीली हवा चलने से टोपी, मफलर, दस्ताने और शॉल भी काम नहीं आ रहे हैं। तापमान कम होने के कारण ठिठुरन बढ़ती जा रही है। अगर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो अधिकतम तापमान और नीचे जा सकता है।

तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद

बिहार कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने मौसम पूर्वानुमान में बताया कि मंगलवार को दिन साफ रहेगा। मौसम शुष्क होगा। सर्द पश्चिमी हवा चलेगी। अगले तीन-चार दिनों तक मौसम यूं ही बना रहेगा। ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

15 तक आठवीं तक की कक्षाएं स्थगित

ठंड और शीतलहर को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टियां और बढ़ा दी गई है। जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूल (कक्षा आठ तक) 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं, नौ और दस की कक्षाएं सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक संचालित करने निर्देश दिया गया है। सोमवार को डीएम ने यह आदेश जारी किया है। यह आदेश जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में भी लागू होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम समन्वयक व सर्वशिक्षा अभियान को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.