Move to Jagran APP

तोफिल, अनठावन और रानीदियारा गांव में बाढ़ का पानी घुसा, लोगों में दहशत

भागलपुर के कहलगांव इलाके में बाढ़ का पानी घुस गया है। दियारा इलाके के लोग इससे काफी प्रभावित हैं। लोगों को परेशानी होने लगी है। जिला प्रशासन से सुविधा मुहैया कराने की गुहार की है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 01:35 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 01:35 PM (IST)
तोफिल, अनठावन और रानीदियारा गांव में बाढ़ का पानी घुसा, लोगों में दहशत
तोफिल, अनठावन और रानीदियारा गांव में बाढ़ का पानी घुसा, लोगों में दहशत

भागलपुर, जेएनएन। कहलगांव में उफनाई गंगा का पानी अब गांवों में घुसने लगा है। गुरुवार को तोफिल, अनठावन और रानीदियारा गांव में बाढ़ का पानी घुस गया। इससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इन गांवों के खेतों में हजारों एकड़ में लगी मिर्च, मक्का, अरहर आदि फसलें पानी में डूबने से बर्बाद हो गई। फसलों की क्षति देख किसानों के आंसू नहीं थम रहे।

loksabha election banner

रानीदियारा में दो दर्जन परिवार बाढ़ से प्रभावित हैं। तोफिल और अनठावन में 500 परिवार के घरों में पानी घुस गया है। यहां तीन हजार लोग प्रभावित हुए हैं। मुखिया प्रतिनिधि संजय मंडल ने कहा कि कल तक पूरा गांव जलमग्न हो जाएगा। उन्होंने अंचलाधिकारी से बाढ़ प्रभावित गांवों में आवागमन के लिए पांच नाव की मांग की है। पकड़तल्ला, आमापुर, त्रिमुहान, पक्कीसराय आदि गांव भी बाढ़ की चपेट में आने लगे हैं। कहलगांव-भागलपुर रेल लाइन और एनएच 80 के बीच पानी तेजी से फैल रहा है। कुछ जगहों बाढ़ का पानी एनएच से सट गया है।

सीओ ने फूड पैकेट तैयार करने का दिया, 22 जगहों को राहत शिविर लगाने की तैयारी

अंचलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ सहायता की तैयारी पूरी की जा चुकी है। फूड पैकेट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। 35 नाव की व्यवस्था की जा रही है। 22 जगहों को राहत शिविर लगाने के लिए जगह का चयन किया गया है। शिविरों में कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी मुखिया को पंचायत अनुश्रवण समिति की बैठक कर बाढ़ प्रभावित गांवों और परिवारों की सूची तैयार करने का आदेश दिया गया है।

इसके अलावा नवगछिया इलाके में भी बाढ़ का पानी घुसने लगा है। दियारा क्षेत्र में गंगा और कोसी का जलस्‍तर लगातार बढ़ रह है। इस क्षेत्र के लोग भी पलायन करने लगे हैं।

मुख्‍य बातें

-तीन हजार से ज्यादा परिवार बाढ़ से प्रभावित, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

-हजारों एकड़ में लगी मिर्च, मक्का, अरहर की फसलें बर्बाद

-फसलों की क्षति देख किसान हताश, बहा रहे आंसू

-पकड़तल्ला, आमापुर, त्रिमुहान, पक्कीसराय भी आया चपेट में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.