Move to Jagran APP

दुष्कर्म में असफल होने पर दरिंदों ने किया कुछ ऐसा कि...

बांका में दुष्‍कर्म में असफल हो जाने पर दो दरिंदों ने उसके घर में फायरिंग कर दी। इससे घर में दहशत का माहौल है। आरोपी फरार है। पुलिस उसे खोज रही है। आरोपी ने लड़की के परिजनों को जान मारने की धमकी दी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 01 Apr 2021 09:56 AM (IST)Updated: Thu, 01 Apr 2021 10:52 PM (IST)
दुष्कर्म में असफल होने पर दरिंदों ने किया कुछ ऐसा कि...
बांका में दुष्‍कर्म में असफल होने पर फायरिंग की।

जागरण संवाददाता, बांका। बांका में दरिंदे ज‍ब दुष्‍कर्म करने में असफल रहने से उसने फायरिंग शूरू कर दी। साथ ही युवती वे उसके स्‍वजनों को जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना के बाद युवती और उसके स्‍वजन काफी डरे सहमे हुए हैं।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, बांका के बेलहर थाना क्षेत्र के अमगढ़वा गांव में होली पर दुष्कर्म में असफल होने पर दो आरोपितों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। दो गोली चलने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानी पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लगे।

घटना के बाद पीडि़त स्वजनों के बीच दहशत का माहौल कायम है। मामले को सागर यादव एवं चंदन यादव के खिलाफ थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। सूचक महिला के अनुसार वह अपने घर पर थी। तभी दोनों आरोपी बलपूर्वक घर में घुस गया। हाथ पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। शोर मचाने पर पुत्र दौड़कर पहुंचा। तब जान व इज्जत बची। दुष्कर्म में असफल होने पर दोनों आरोपित दौड़कर अपने घर तरफ गया। उधर से पिस्तौल लेकर आया और फायरिंग की। गोलीबारी की आवाज सुनकर जब ग्रामीण दौड़कर पहुंचे तो दोनों आरोपित भाग गए। भागने के क्रम में आरोपितों ने जान मारने की धमकी दी है। दोनों आरोपित का वर्षों से आपराधिक इतिहास रहा है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया घटना का केस पीडि़ता के लिखित शिकायत पर दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण

बांका के अमरपुर में शादी की नीयत से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर नाबालिग लड़की की मां ने थाना में गांव के ही अंजन दास पर शादी की नीयत से अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि उसकी पुत्री गांव के राशन दुकान समान का खरीददारी करने गई थी। जब काफी देर तक घर नहीं लौटी तो खोजबीन शुरु किया तो इसी दौरान पता चला कि अंजन दास ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.