परदेशी को दिल दे बैठा दो बच्चों का बाप, पत्नी ने विरोध किया तो भाई के साथ मिलकर...
बांका में दो बच्चे के पिता ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचा ली। इसकी जानकारी मिलने पर पहली पत्नी ने जब विरोध शुरू किया तो उसने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया।
संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका)। पति की दूसरी शादी का विरोध करने पर पहली पत्नी की गला में फसरी लगाकर हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था। गुरुवार को मृतका के घर कठौन पंचायत के राजाबथान गांव के बगल बहियार के कुएं से शव पुलिस ने बरामद किया। मृतका गांव के ब्रह्मदेव यादव की पत्नी कंचन देवी थी। घटना को लेकर मृतका के पिता सुईया थाना क्षेत्र के भेलवा निवासी गणेश यादव के फर्द बयान पर थाना में पति व देवर विकास यादव पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
इस बाबत मृतका के पिता ने पुलिस से बताया है कि मृतका कंचन का पति कुछ दिन पहले कोलकाता से घर लौटा था। जहां उसके मोबाइल पर किसी लड़की का फोन आया। बेटी ने फोन छीनकर बात की तो पता चला कि दामाद ने दूसरी शादी कर ली है। दूसरी शादी का विरोध करने पर उसके पति ने अपने भाई के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया है। बताया कि विवाहिता गत 21 मार्च से लापता थी। मामले को लेकर थाना में लापता होने का मामला दर्ज कराया था। इधर, गुरुवार सुबह शौच जाने के दौरान किसी ग्रामीण ने कुएं में शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद सिंह, थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मनीष आनंद सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपित फरार हैं।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद ही इस मामले में कुछ भी कहा जा सकता है। पुलिस हर बिंदू पर पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतका की बेटी काजल कुमारी, बेटा कृष्णा कुमार रो-रो कर बुरा हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, आसपास के लोगों भी इस मामले को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे।